1. एशिया के बेहतरीन 25 बड़े कार्यस्थलों में कितनी भारतीय कंपनियां हैं?
10
8
15
6
इनमे से कोई नहीं
भारत में डीएचएल, गूगल तथा मैरिओट जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय कार्य करने के लिहाज से एशिया में शीर्ष कार्यस्थलों में शामिल हैं। लुपिन, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा इंटर ग्लोब इंटरप्राइजेज समेत 10 भारतीय कंपनियां कार्य करने के लिये ‘बेहतरीन 25 बड़े स्थलों की सूची’ में शामिल हैं।
2. निम्न में से किस संस्था ने अपने कामकाज को ऑनलाइन कर दिया है?
भारतीय खाद्य निगम
भारतीय आयुध डिपो
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया
भारतीय एल्यूमिनियम एसोसिएशन
इनमे से कोई नहीं
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) ने अपने 30 गोदामों के कामकाज को ऑनलाइन कर दिया है। जुलाई तक वह 524 गोदामों को ऑनलाइन कर देगा। एफसीआइ ने कामकाज में पारदर्शिता लाने और अनाज की बर्बादी रोकने के लिए यह पहल की है।
- इससे गोदामों में खाद्यान्न जमा करना और निकालने की पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक हो जाएगी। इससे एफसीआइ के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और कार्यकुशलता बढ़ेगी।
- एफसीआइ के स्वामित्व वाले 554 गोदाम ऑनलाइन हो जाएंगे। हालांकि एफसीआइ कुल 1928 गोदामों का परिचालन करता है।
एफसीआई
- स्थापना: 1964
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- अध्यक्ष: योगेंद्र त्रिपाठी
3. भारत सरकार ने किस राज्य में सिटीजन एक्सेस टू रिस्पोंसिव सर्विस योजना के लिए विश्व बैंक के साथ 35 लाख अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
महाराष्ट्र
नई दिल्ली
गुजरात
मध्य प्रदेश
इनमे से कोई नहीं
भारत सरकार ने मध्य प्रदेश सिटीजन एक्सेस टू रिस्पोंसिव सर्विस योजना के लिए विश्व बैंक के साथ 35 लाख अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इस परियोजना की लागत 50 मिलियन अमरीकी डॉलर है जिसमें से 35 मिलियन अमरीकी डॉलर विश्व बैंक के द्वारा दिए जाएंगे और शेष धनराशि राज्य के बजट से पूरी की जाएगी परियोजना की अवधि 5 वर्ष है।
4. कौनसी कंपनी लंदन मैराथन की तकनीकी साझेदार बन गई है?
विप्रो
इंफोसिस
टीसीएस
टेक महिंद्रा
इनमे से कोई नहीं
भारत की प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस, वर्जिन मनी लंदन मैराथन की पार्टनर बनी हैं।
- कंपनी की यह साझेदारी तीन वर्षों (2016, 2017 व 2018) के लिये होगी।
5. किस मोबाईल गेम के केरेक्टर को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम का एंबेसेडर चुना गया है?
टेंपल रन
सबवे सर्फर्स
एंग्री बर्ड्स
और दोनों
इनमे से कोई नहीं
मशहूर गेम एंग्री बर्ड का कैरेक्टर ‘रेड’ को संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन अभियान का एंबेसडर बनाया गया है।
6. नूर इनायत खान अवार्ड – 2016 के लिये चुना गया है।
मीनाक्षी अरोड़ा
गीताक्षी अरोड़ा
विधि शर्मा
अरुणिमा वर्मा
इनमे से कोई नहीं
7. मोसाद किस देश की खुफिया एजेंसी है?
सिंगापुर
मलेशिया
फिलिस्तीन
इजराइल
इनमे से कोई नहीं
8. आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का मेजबान देश कौनसा है?
श्री लंका
इंडिया
ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश
इनमे से कोई नहीं
9. के डी सिंह बाबु ट्रॉफी किस खेल से संबन्धित है?
हॉकी
टेनिस
क्रिकेट
गोल्फ
इनमे से कोई नहीं
10.थाइलैण्ड की मुद्रा क्या है?
क्रोना
यूरो
बाट
शेकेल
इनमे से कोई नहीं
11. देश का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन किस शहर का है?
सूरत
मुंबई
वडोदरा
वाराणसी
इनमे से कोई नहीं
गुजरात के सूरत और राजकोट देश के दो सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन हैं। टॉप 10 की सूची में गुजरात का ही वडोदरा स्टेशन आठवें नंबर पर रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रेलवे स्टेशन साफ-सफाई के मामले में फिसड्डी है। जबकि मुगलसराय को सबसे गंदा स्टेशन बताया गया है।
12. राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का शुभारंभ कहां किया गया है?
मुंबई
नई दिल्ली
अहमदाबाद
हैदराबाद
इनमे से कोई नहीं
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में छठे राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का शुभारंभ किया है।
- इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लिए सामुदायिक रेडियो अपनी अहम भूमिका निभायेगा और कहा कि देश में भाषाओं के अस्तित्व बचाने के लिए भी रेडियो महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
13. डेस्मी टेक्नोलॉजी किस देश की पंप निर्माता कंपनी है?
फ्रांस
इटली
अमेरीका
डेनमार्क
इनमे से कोई नहीं
डेनमार्क की प्रमुख पंप निर्माता कंपनी डेस्मी टेक्नोलॉजी जल्दी ही हैदराबाद के समीप एक पंप निर्माण इकाई स्थापित करेगी।
14. कौनसी कंपनी भारत में एटीएम विनिर्माण इकाई की स्थापना करेगी?
हिताची
डेस्मी टेक्नोलॉजी
मनी समाधान
रेडमी टेक्नोलॉजी
इनमे से कोई नहीं
हिताची-ओमरोन टर्मिनल सॉल्यूशन ने हिताची टर्मिनल सॉल्यूशंस इंडिया की स्थापना की है जो बेंगलुरु में एटीएम विनिर्माण इकाई की स्थापना करेगी।
- देश में बढ़ते बैंकिंग यूजर्स की संख्या को देखते हुए जापान का हिताची ग्रुप ने 100 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भारत में एटीएम विनिर्माण इकाई की स्थापना करने का निर्णय लिया है। हिताची ने बताया कि 2016 के अंत तक प्रति माह 1500 एटीएम का निर्माण किया जाएगा।
15. हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया के चेयरमैन पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
मुकेश कपूर
सुरेश सेनापति
संबित पॉल
रोहन शर्मा
इनमे से कोई नहीं
हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया ने विप्रो के पूर्व सीएफओ सुरेश सेनापति को अपने भारतीय परिचालन के लिए चेयरमैन पद पर नियुक्त किया है।
16. स्कॉच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है?
स्मृति ईरानी
राजनाथ सिंह
राम विलास पासवान
वेंकैया नायडू
इनमे से कोई नहीं
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेय्या नायडू को 43वां स्कॉच चैलेंजर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।
17. फ्रेंक सिनात्रा जूनियर जिनका हाल ही में निधन हो गया, कौन थे?
गायक
खिलाड़ी
अभिनेता
लेखक
इनमे से कोई नहीं
अमेरिकी गायक फ्रेंक सिनात्रा जूनियर का दिल का दौरा पड़ने के कारण 72 वर्ष की अवस्था में डेटोना बीच, फ्लोरिडा में निधन हो गया है।
18. लैरी ड्रेक जिनका हाल ही में निधन हो गया, कौन थे?
गायक
खिलाड़ी
अभिनेता
लेखक
इनमे से कोई नहीं
टेलीविजन शो ‘एल.ए. लॉ’ में बेन्नी किरदार के लिए मशहूर अभिनेता लैरी ड्रेक का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
- वर्ष 1987 में शुरू हुए टीवी शो ‘एल.ए. लॉ’ में मानसिक रूप से विक्षिप्त लॉक्लर्क बेन्नी स्टूलविक्ज के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले ड्रेक ने वर्ष 1988 और 1989 में दो एमी अवॉर्ड जीते। यह शो 1994 में समाप्त हुआ।
19. मीर डेगन जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस देश की खुफिया एजेंसी के पूर्व निदेशक थे?
अमेरीका
इजराइल
ईरान
स्वीडन
इनमे से कोई नहीं
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के पूर्व निदेशक मीर डेगन का 17 मार्च 2016 को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
20. डेनमार्क की मुद्रा क्या है?
क्रौन
यूरो
पुला
क्रौन
इनमे से कोई नहीं
No comments:
Post a Comment