7 - 8 March Hindi Gk quiz solution


निम्नलिखित देशों में से किस देश ने 6 मार्च, 2016 को मीरपुर, बांग्लादेश में खेले गए एशिया क्रिकेट कप छठी बार जीता ?

a) भारत
b) पाकिस्तान
c) बांग्लादेश
d) श्रीलंका
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने रिकॉर्ड छ्ठी बार एशिया कप जीता. वर्ष 2016 में एशिया कप 24 फरवरी से 6 मार्च 2016 के बीच खेला गया.6 मार्च 2016 को शेर-ए-बांग्लादेश स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 120 रन बनाये. दूसरी बार फाइनल में पहुंची बांग्लादेश टीम के लिए महमुदुल्लाह रियाज ने सबसे अधिक 33 रनों का योगदान दिया जबकि शब्बीर रहमान ने नाबाद 32 रन बनाए. इससे पहले बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और इसी कारण 15-15 ओवर का मैच खेला गया. एक गेंदबाज को केवल तीन ओवर डालने की अनुमति दी गयी.

ई-मेल के आविष्कारक जिनका 74 साल की उम्र में 6 मार्च 2016 को निधन हो गया, का क्या नाम था ? 

a) स्कॉट एरोंसन
b) महिंद्रा अग्रवाल
c) डेविड पी एंडरसन
d) रे टॉमलिंसन
ईमेल का आविष्कार करने वाले अमरीकी प्रोग्रामर रे टॉमलिंसन का निधन हो गया है । वह 74 वर्ष के थे । उन्होंने 1971 में दो कंप्यूटर के बीच पहली बार इलैक्ट्राॅनिक संदेश प्रसारित किया था। इसे र्इमेल का नाम दिया गया था।उनके नियोक्ता रेथियॉन ने एक बयान में कहा, प्रौद्योगिकी के सच्चे पुरोधा रे ने नेटवर्क वाले कंप्यूटरों के शुरूआती दिनों में हमें ईमेल दिया। उन्होंने कहा, उनके काम ने दुनिया का संवाद का तरीका बदल दिया।अपनी सभी उपलब्धियों के बावजूद वह अपने समय और कौशल के साथ विनम्र, दयालु और उदार बने रहे । सभी को उनकी कमी खलेगी । कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि टॉमिल्सन का निधन शनिवार को हो गया और उनके निधन की वजह की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है ।

किस मंत्रालय ने मार्च 2016 में संभावित प्रदूषण के स्तर के आधार पर उद्योगों के लिए चार रंग वर्गीकरण योजना जारी की ?

a) पर्यावरण और वन मंत्रालय
b) भारी उद्योग मंत्रालय
c) वित्त मंत्रालय
d) प्रधानमंत्री कार्यालय

किस देश कि पुरुषों और महिलाओं की टीम ने मार्च 2016 में कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता ?

a) चीन
b) डेनमार्क
c) भारत
d) ब्रिटेन

किस भारतीय बैंक को मार्च 2016 में म्यांमार सरकार द्वारा संचालन लाइसेंस प्रदान किया गया ?

a) बैंक ऑफ बड़ौदा
b) आईसीआईसीआई बैंक
c) भारतीय स्टेट बैंक
d) यस बैंक

अपनी किस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दीपिका पादुकोण को जी सिने अवार्ड्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया ?

a) बाजीराव मस्तानी
b) राम-लीला
c) पिकू
d) हैपी न्यू इयर 

किस डोगरी कवयित्री और लेखिका को मार्च 2016 में भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता द्वारा कृतित्व समग्र सम्मान 2015 से सम्मानित किया गया ?

a) नीलमणि फुकन 
b) माहिम बोरा
c) पद्मा सचदेव
d) नंदिनी साहू


भारत में वर्ष 2016 का इंडिया बाइक वीक कहां आयोजित किया गया ?

a)    गोवा
b)    दिल्ली
c)    चंडीगढ़
d)    पणजी


हरियाणा स्थित गुड़गांव में बैंकों की सेहत सुधारने के लिए दो दिवसीय किस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैंकों के विलय, एनपीए की रिकवरी और लोन ग्रोथ बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी ?

a)    बैंकों की आवश्यकता और हम
b)    सीमा नियोजन
c)    ज्ञान संगम
d)    एक पहल


मार्च 2016 में चर्चा में रही पुस्तक ‘फिक्स्ड! कैश एंड करप्शन इन क्रिकेट’ के लेखक कौन हैं ?
a)    कपिल देव
b)    शांतनु गुहा राय
c)    देवेन्द्र मलिक
d)    सचिन तेंदुलकर






No comments:

Post a Comment