1. यूरोप तथा रुस ने अंतरिक्ष यान मंगलग्रह भेजा
- यह मंगल पर जीवन का पता लगाएगा। अंतरिक्ष यान कजाकिस्तान के वैकोनूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रात: पांच बजकर 31 मिनट पर रवाना हुआ।
- राजधानी: मास्को
- मुद्रा: रूबल
- राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
- प्रधानमंत्री: दिमित्री मेदवेदेव
2. चीन समुद्री न्यायिक केन्द्र स्थापित करेगा
- चीन व फिलिपिंस, वियतनाम, ब्रुनेई, मलेशिया व ताइवान के साथ समुद्री समस्या से परेशान है।
चीन
- राजधानी: बीजिंग
- मुद्रा: युआन (रेनमिंबी)
- राष्ट्रपति: शी जिनपिंग
- प्रधानमंत्री: ली केकियांग
3. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया
- इस वर्ष इसकी थीम ‘एंटीबायोटिक्स ऑफ द मेन्यू’ थी।
4. ह्तिन क्यॉ बने म्यांमार के पहले असैनिक राष्ट्रपति
- क्याव को संसद में राष्ट्रपति पद के लिए पड़े 652 मतों में से 360 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रपति पद के दूसरे प्रत्याशी सैनिक सांसदों के ग्रुप के उम्मीदवार मिन्ट स्वे को 213 मत मिले।
- वह राष्ट्रपति पद के लिए पराजित होने के बाद अब देश के पहले उपराष्ट्रपति और अंगा सान सूकी द्वारा ऊपरी सदन से मनोनीत राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी हेनरी वान थियो दूसरे उपराष्ट्रपति बनेंगे।
- नए राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे और एक अप्रैल को थेन सेन से राष्ट्रपति का पद लेंगे।
म्यांमार
- राजधानी: नैपिडा
- मुद्रा: क्यात
- राष्ट्रपति: ह्तिन क्याव (शपथ ग्रहण करना बाकी है)
5. वेनेजुएला में आर्थिक आपातकाल 60 दिनों के लिए बढ़ा
- अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने यह घोषणा की ताकि राष्ट्रपति निकोलस माडुरो को बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए और समय मिल सके, उत्पादन को बढ़ाया जा सके और डगमगाते वित्तीय क्षेत्र को उबारा जा सके।
- अधिकारियों ने कहा कि इससे सरकार को चालू वित्त वर्ष में वित्तीय ऋणों की अदायगी रोकने और अल्पकालिक सामाजिक जरूरतों पर खर्च बढ़ाने में मदद मिलेगी।
वेनेजुएला
- राजधानी: कराकस
- मुद्रा: बोलिवार
- राष्ट्रपति निकोलस मदुरो
6. मॉरिटानिया ने जबरन श्रम को रोकने हेतु 2014 के प्रोटोकॉल की पुष्टि की
- मॉरिटानिया से पहले नाइजर (अफ्रीका), नॉर्वे (यूरोप) एवं इंग्लैंड (यूरोप) ने इस प्रोटोकॉल की पुष्टि की।
- इस प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य जबरन श्रम कराये जाने को रोकने के लिए नियम बनाएगा, पीड़ितों की सुरक्षा और न्याय के मुआवजे हेतु उन्हें उचित अधिकार दिए जायेंगे।
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार 21 मिलियन पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे - जबरन श्रम, तस्करी, ऋण के कारण जबरन रखे गये एवं गुलामी जैसी स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मॉरिटानिया
• राजधानी:नोआशोट
• मुद्रा: औगुइया
• प्रधानमंत्री:याह्या आउल्ड हदेमाइन
• राष्ट्रपति:मोहम्मद आउल्ड अब्देल अजीज
• राजधानी:नोआशोट
• मुद्रा: औगुइया
• प्रधानमंत्री:याह्या आउल्ड हदेमाइन
• राष्ट्रपति:मोहम्मद आउल्ड अब्देल अजीज
7. ड्रग्स खुलासे के बाद UN ने सद्भावना राजदूत मारिया शारापोवा को किया सस्पेंड
- दरअसल पांच बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं मारिया शारापोवा ने खुद सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने बताया वे ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान ड्रग टेस्ट में फेल हो गई थीं। इस खुलासे के बाद 28 वर्षीय शारापोवा पर एक साल या उससे ज्यादा के लिए बैन लग सकता है।
- संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रम में साल 2007 को सद्भावना राजदूत के रूप में मारिया शारापोवा को जोड़ा गया था।
8. खुशी के पैमाने पर चीन और पाक से भी पीछे भारत
- संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक पहल सतत विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) द्वारा प्रकाशित 'द वर्ल्ड हैप्पीनैस रिपोर्ट' में यह जानकारी दी गई है।
- भारत 2015 में 117 वें स्थान पर था।
- इस सूची में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड को पछाड़कर सबसे खुश देशों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है।
9. लंदन में चली दुनिया की पहली इलेक्ट्रीकल डबल डेकर बस
- चीनी कंपनी द्वारा बनी यह बस एक बार चार्ज करने पर 180 मील चलती है।
- इसकी लागत करीब 3,50,000 पाण्उड है।
ब्रिटेन
- राजधानी: लंदन
- मुद्रा: पाउंड
- प्रधानमंत्री: डेविड कैमरन
10. बेहतरीन 25 बड़े कार्यस्थलों में 10 भारतीय कंपनियां
- एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बेहतरीन कार्य स्थान की दूसरी सालाना सूची के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों में डीएचएल पहले पायदान पर है जबकि सेल्सफोर्स छोटे एवं मंझले श्रेणी की सूची में आगे है। वहीं बड़ी कंपनियों के मामले में अतलासियान ऊपर है।
- एशिया में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बेहतरीन कार्यस्थलों में डीएचएल, ओमनिकॉन, गूगल, मैरिऑट, नेट एप्प, हयात, एमएआरएस, अमेरिकन एक्सप्रेस तथा एसएपी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन 10 बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से आठ के भारतीय कार्यालय इस सूची में शामिल हैं।
- बेहतरीन बड़े कार्यस्थलों की सूची में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लुपिन तथा इटर ग्लोब इंटरप्राइजेज समेत 10 भारतीय कंपनियां शामिल हैं।
- सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियों में आरएमएसआई प्राइवेट लिमिटेड, फोर्ब्समार्शल, लाइफस्टाइल इंटरनेशनल, बजाज फाइनेंस, सिल्वर स्पार्क एपेरेल, उज्ज्विन फाइनेंशिल सर्विसेज तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा एवं महिंद्रा आटोमोटिस एंड फार्म इक्विटवमेंट सेक्टर शामिल हैं।
- ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट के अनुसार, एशिया के नौ देशों की 900 कंपनियों तथा 200,000 से अधिक कर्मचारियों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया।
11. यूनेस्को ने शिक्षा में लैंगिक असमानता पर ई-एटलस जारी किया
- इसका उद्देश्य शिक्षा में लड़के-लड़कीयों के बीच अंतर घटाना है।
- इसके अनुसार, प्रत्येक 8 में से एक बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित है जिनमें ज्यादातर लड़कीयॉं है।
यूनेस्को
- स्थापना: 1945
- मुख्यालय: पेरिस
- प्रमुख: ईरीना बोकोवा
- प्रमुख: ईरीना बोकोवा
12. कानपुर मेट्रो रेल को हरी झंडी
- बैठक में कानपुर मेट्रो के डीपीआर को मंजूरी प्रदान की है। अब इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। वरिष्ठ नागरिक नीति के तहत जिला मुख्यालयों में वृद्धाश्रम बनेंगे।
उत्तर प्रदेश
- राजधानी: लखनऊ
- मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव
- राज्यपाल: राम नाइक
13. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव गंगटोक में शुरू
- ‘दी गोल्डन एलीफेंट’ के नाम से जाना जाने वाला यह फेस्टिवल भारतीय बाल फिल्म सोसायटी द्वारा आयोजित किया जाता है।
14. भारत-जर्मनी के बीच औद्योगिक, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा तकनीक व आटोमोबाइल क्षेत्र में अनुसंधान करने पर बनी सहमति
- भारत-जर्मनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी साझेदारी का उल्लेख करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह साझेदारी बहुत पुरानी है और भारत तथा जर्मनी के बीच योगदान से आपसी भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जर्मनी विचारों की भूमि है, तो भारत अवसरों की भूमि है।
- भारत ने डार्मस्टाड में अंतर्राष्ट्रीय “फैसिलीटी फॉर एंटी प्रोटॉन-आईऑन रिसर्च” निर्माण के लिए 36 मिलियन यूरो का निवेश किया है। इस सुविधा से भारत के वैज्ञानिकों को पदार्थ विज्ञान, परमाणु और उच्च ऊर्जा भौतिकी में जर्मनी के अनुसंधान कर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।
15. भारत की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी (ऑनसाइट) सुरक्षा प्रणाली स्थापित
- यह भारत में अपनी तरह की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सुरक्षा प्रणाली है। टेरा टेककॉम प्राइवेट लिमिटेड ने सेक्टी इलेक्ट्रॉनिक्स जीएमबीएच जर्मनी के साथ मिलकर चंडीगढ़ में नए सचिवालय, हरियाणा की बिल्डिंग में भारत की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सुरक्षा प्रणाली स्थापित की।
16. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने आहार के 31वें संस्करण का उद्घाटन किया
- यह इस प्रकार का दक्षिण एशिया का सबसे बडा शो है।
- इसे भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
17. केन्द्र सरकार ने आठ राज्यों में जेल सुधार के लिये 609 करोड़ दिये
- केरल को 154 करोड़, छत्तीसगढ़ को 150 और ओडि़शा को 100 करोड़ रूपए दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश को 90 करोड़ और महाराष्ट्र के लिए 60 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
- जेलों के आधुनिकीकरण के लिए मिजोरम को 30 करोड़, त्रिपुरा को 15 करोड़ और अरूणाचल प्रदेश को 10 करोड़ रूपए दिए गए हैं।
18. जम्मू एवं कश्मीर “उदय” योजना में सम्मिलित
- अब तक उदय के अधीन 9 राज्यों ने समझौता-दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं जिनकी संयुक्त डिस्कॉम देनदारी लगभग 1.94 लाख करोड़ रुपये है। इनका पुनर्गठन किया जाएगा जो 30 सितंबर 2015 तक कुल बकाया डिस्कॉम देनदारी 4.3 लाख करोड़ रुपये का लगभग 45 प्रतिशत है।
जम्मू-कश्मीर
- राजधानी: जम्मू (अक्टूबर-मार्च), श्रीनगर (मार्च-अक्टूबर)
- मुख्यमंत्री: महबूबा मुफ्ती सईद
- राज्यपाल: एन.एन. वोहरा
19. इंटरनेट पर 30 सबसे असरदार लोगों की लिस्ट में मोदी
- टाइम ने इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावी व्यक्तियों की सूची जारी करते हुए कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता इंटरनेट स्टार भी है।
20. शीर्ष 100 वैश्विक उद्यम पूंजीपतियों में 14 भारतीय
- यह सूची उद्यम पूंजीपतियों की गणना करने वाली फर्म सीबी इनसाइट्स द्वारा तैयार की गई है।
21. इंडिया एविएशन-2016 का शुभारंभ
- यह शो नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा फिक्की के सह संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।
- इस सम्मेलन में भारत और 25 देशों की कुल 200 कंपनियां हिस्सा ले रही है।
22. पंजाब ने पंजाब सतलज यमुना लिंक नहर भूमि (स्वामित्व अधिकार का हस्तांतरण) विधेयक 2016 पारित किया
- इसमें SYL के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में ली गई जमीन के मालिकों को वापस उनका स्वामित्व अधिकार प्रदान करने की बात कही गई है।
पंजाब
- राजधानी: चंडीगढ़
- मुख्यमंत्री: प्रकाश सिंह बादल
- राज्यपाल: कप्तान सिंह सोलंकी
23. मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी मोदी की मोम की मूर्ति
- मैडम तुसाद में अब तक जिन भारतीय हस्तियों की वैक्स स्टैच्यू लगाई गई है, उनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।
24. सूरत देश का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन, वाराणसी फिसड्डी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रेलवे स्टेशन साफ-सफाई के मामले में फिसड्डी है। जबकि मुगलसराय को सबसे गंदा स्टेशन बताया गया है।
- मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत कराया गया यह सर्वे 1.34 लाख यात्रियों के फीडबैक पर आधारित है।
25. अरुण जेटली ने छठे राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का शुभारंभ किया
- इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लिए सामुदायिक रेडियो अपनी अहम भूमिका निभायेगा और कहा कि देश में भाषाओं के अस्तित्व बचाने के लिए भी रेडियो महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
26. आरसीबी के डायरेक्टर पद से विजय माल्या का इस्तीफा, थॉमस नए मालिक
- ईमेल में कहा गया कि विजय माल्या ने आरसीएसपीएल के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सिर्फ मानद मुख्य मेंटर होंगे जब तक उनके बेटे सिद्धार्थ निदेशक बोर्ड में हैं।'
27. कोयला आवंटन की मॉनिटरिंग हेतू वेब पोर्टल लांच
- इसका उद्देश्य कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था है।
- यह समय तथा ऊर्जा की बचत करेगा।
28. एफसीआइ के 30 गोदामों में ऑनलाइन सिस्टम
- इससे गोदामों में खाद्यान्न जमा करना और निकालने की पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक हो जाएगी। इससे एफसीआइ के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और कार्यकुशलता बढ़ेगी।
- एफसीआइ के स्वामित्व वाले 554 गोदाम ऑनलाइन हो जाएंगे। हालांकि एफसीआइ कुल 1928 गोदामों का परिचालन करता है।
एफसीआई
- स्थापना: 1964
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- अध्यक्ष: योगेंद्र त्रिपाठी
29. "आयरन फिस्ट" वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन
- पोखरन में कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने किया। इसके अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, थलसेनाध्यक्ष दलबीर सिंह, नौसेना अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
30. गोवा सरकार ने अपने देशी मादक पेय पदार्थ फेनी को हेरिटेज स्पिरिट ऑफ गोवा की संज्ञा दी
- फेनी एक शराब है, जिसे नारियल या काजू के फल से तैयार किया जाता है
- यह गोवा के लोकोचार, रीति रिवाजों पर उपयोग किया जाने वाला एवं पहचान का पर्याय बन चुका है।
गोवा
- राजधानी: पणजी
- मुख्यमंत्री: लक्ष्मीकांत पारसेकर
- राज्यपाल: मृदुला सिन्हा
31. सरकारी विज्ञापनों में अब राज्यपाल और मुख्यमंत्री की तस्वीरों के इस्तेमाल की अनुमति
- न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने अपने पुराने आदेश को संशोधित करते हुए अब सरकारी विज्ञापनों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और संबद्ध विभागों के मंत्रियों की तस्वीरों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी।
- पूर्व में न्यायालय ने सरकारी विज्ञापनों में सिर्फ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की तस्वीरों के ही इस्तेमाल की अनुमति दी थी।
- उन्होंने दलील दी थी कि सरकारी विज्ञापनों में सिर्फ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की तस्वीरों के ही इस्तेमाल की अनुमति का आदेश देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है।
- 32. ओआरओपी : पूर्व सैनिकों को बकाये की पहली किस्त के रूप में दिए गए1,465 करोड़ रुपये
- सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार रक्षा पेंशन भोगियों को पहली किस्त (फरवरी 2016 तक की कुल बकाया राशि का चौथा हिस्सा), पारिवारिक पेंशन भोगियों व शौर्य सम्मान प्राप्त पेंशन भेागियों को बकाये की पूरी राशि का भुगतान 14 मार्च 2016 को किया जाएगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- स्थापना: 1955
- मुख्यालय: मुंबई
- अध्यक्ष: अरुंधति भट्टाचार्य
33. बचत खाते में बैंक हर तिमाही डालें ब्याज: आरबीआई
- बचत खाते में एक अप्रैल 2010 से प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज की गणना की जाती है।
- एक अनुमान के अनुसार बचत खाते में कम अवधि में ब्याज भुगतान करने से बैंकों पर 500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ सकता है।
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जहां बचत खाता जमा पर चार प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान करते हैं वहीं निजी क्षेत्र के बैंक 6 प्रतिशत तक ब्याज की पेशकश करते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक
- स्थापना: 1935
- मुख्यालय: मुंबई
- राज्यपाल: रघुराम राजन
34. सबसे बड़ी चोरी में बांग्लादेश सेंट्रल बैंक गवर्नर का इस्तीफा
- रहमान ने शेख हसीना से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौंपा। वह पिछले सात वर्षों से बांग्लादेश बैंक के प्रमुख थे। वित्त मंत्री मुथित ने उनसे त्यागपत्र देने के लिए कहा था। पूर्व वित्त सचिव फज्ल कबीर को नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह अगले हफ्ते कार्यभार संभालेंगे।
- बांग्लादेश बैंक का फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में खाता है। हैकरों ने चार फरवरी को इस खाते से 101 मिलियन डॉलर उड़ा लिए थे। चोरी की राशि में से 81 मिलियन फिलीपींस और 20 मिलियन का श्रीलंका में जुआ खेलने में इस्तेमाल हुआ था।
बाग्लादेश
- राजधानी: ढाका
- मुद्रा: टका
- प्रधानमंत्री: शेख हसीना
- राष्ट्रपति: अब्दुल हमीद।
35. यस बैंक ने आईबीसीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
- यस बैंक द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार दिल्ली में आयोजित होने वाले आठवें ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।
- इस समझौते पर खेल, मीडिया एवं मनोरंजन, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, दूरसंचार एवं नवाचार सम्बन्धी क्षेत्रों को शामिल गया है।
- यस बैंक एवं आईबीसीसी खेल के सामान के निर्माण में, खेलों में सीएसआर एवं प्रतिभा प्रबंधन में संयुक्त रूप से कार्य करेंगी।
यस बैंक
- स्थापना: 2004
- मुख्यालय: मुंबई
- सीईओ: राणा कपूर
36. इंडिया इंक विश्व में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को अपनाने वाली पहली संस्था बनी
- इन लक्ष्यों को औपचारिक रूप से 11वें सतत विकास लक्ष्यों के राष्ट्रीय सम्मेलन, मुंबई में अपनाया गया। इस सम्मलेन का शुभारम्भ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया।
37. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दे सकता है नए फिस्कल ईयर में सरकार को 57,000 करोड़ रुपये का डिविडेंड
- यह पिछले साल से कम लेकिन हालिया वर्षों से अधिक है। पिछले साल सरकार को सभी बैंकों से मिलाकर 73,905 करोड मिले थे।
- साल सरकार को सभी बैंकों से मिलाकर 69,897 करोड मिलने की संभावना है।
38. एयरटेल ने खरीदा वीडियोकॉन का स्पेक्ट्रम
- कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, भारती एयरटेल ने वीडियोकॉन लीकम्यूनिकेशंस लिमिटेड के साथ 4,428 करोड़ रपए का अधिग्रहण संबंधी निश्चयात्मक समक्षौता किया है जिसके तहत उसे छह सर्कल में 1800 मेगाहर्टज बैंड के स्पेक्ट्रम के उपयोग का अधिकार होगा।
- इन छह सर्कल में बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और गुजरात शामिल हैं। उक्त स्पेक्ट्रम 18 दिसंबर 2032 तक वैध हैं।
39. एसबीआई ने उबेर से की साझेदारी
- इस नयी पहल से हजारों कुशल चालकों को उद्यमी बनने के लिए नकदी की कमी और अतिरिक्त प्रलेखन आवश्यकताओं पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
- ऋण को डिजिटल इनबिल्ट पेशकश के उपयोग से जल्द से जल्द मंजूर किया जाएगा।
- यह सभी ऋण को लैट्रल फ्री है।
- यह सभी ऋण प्रधानमंत्री मुद्रा योजना स्कीम के अंतर्गत आयेगी।
40. भारतीय डाक विभाग ने डेलॉइट को पेमेंट्स बैंक का सलाहकार नियुक्त किया
- सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) ने पहले से ही भारतीय डाक हेतु 800 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
- भारतीय डाक पेमेंट्स बैंक सरल जमा उत्पादों और धन प्रेषण सेवाएं प्रदान करने हेतु विस्तृत रूप से ग्रामीण, अर्द्ध ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा रहित और अंडर बैंकिंग ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए उन्हें लक्षित करेगी।
भारतीय डाक
- स्थापना: 1774
- महानिदेशक: कावेरी बनर्जी
- मुख्यालय: नई दिल्ली
41. भारत लंदन का दूसरा सबसे बड़ा निवेशक बना
- कम्पनी के अनुसार, वर्ष 2005 से अब तक लंदन में भारतीय कंपनियों की संख्या में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त शहर में निवेश करने वाली कम्पनियों की संख्या में 133 प्रतिशत वृद्धि हुई है जो सभी प्रकार के उद्योगों का 46 प्रतिशत है।
42. डेनमार्क हैदराबाद में पंप निर्माण ईकाई लगायेगा
- इस सम्बन्ध में डेस्मी टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि दल ने तेलंगाना के उद्योग मंत्री से मुलाकात की।
डेनमार्क
- राजधानी: कोपेनहेगन
- मुद्रा: क्रोन
- प्रधानमंत्री: लार्स रासमुसेन लोक्के
43. 5600 विलफुल डिफॉल्टर ने बैंकों के 60,000 करोड़ हड़पे
- एसबीआई के सर्वाधिक 12091 करोड़ तथा पीएनबी के 9445 करोड़ रूपये उधार हैं।
- निजी बैंकों में कोटक महिन्द्रा के सर्वाधिक 5442 करोड़ उधार हैं।
- निजी बैंकों के कुल 10,250 करोड़ तथा विदेशी बैंकों के 463 करोड़ रूपये उधार है।
44. हिताची भारत में एटीएम विनिर्माण इकाई की स्थापना करेगी
- देश में बढ़ते बैंकिंग यूजर्स की संख्या को देखते हुए जापान का हिताची ग्रुप ने 100 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भारत में एटीएम विनिर्माण इकाई की स्थापना करने का निर्णय लिया है। हिताची ने बताया कि 2016 के अंत तक प्रति माह 1500 एटीएम का निर्माण किया जाएगा।
- 2015 तक हिताची ने भारत में 5,000 एटीएम लगाए हैं और वर्तमान में तकरीबन 2 लाख एटीएम और कैश डिसपेंसिंग मशीन देश में संचालित हैं।
हिताची
- स्थापना: 1910
- मुख्यालय: टोक्यो, जापान
- अध्यक्ष: ताकाशी कावामुरा
45. भारत ने विश्व बैंक के साथ 35 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए
- इस परियोजना की लागत 50 मिलियन अमरीकी डॉलर है जिसमें से 35 मिलियन अमरीकी डॉलर विश्व बैंक के द्वारा दिए जाएंगे और शेष धनराशि राज्य के बजट से पूरी की जाएगी परियोजना की अवधि 5 वर्ष है।
विश्व बैंक
- स्थापना: 1944
- मुख्यालय: वाशिंगटन डी सी
- राष्ट्रपति: जिम योंग किम
46. टीसीएस लंदन मैराथन की पार्टनर बनी
- कंपनी की यह साझेदारी तीन वर्षों (2016, 2017 व 2018) के लिये होगी।
टीसीएस
- स्थापना: 1968
- मुख्यालय: मुंबई
- सीईओ: एन चंद्रशेखरन
47. टैगोर मेमोरियल के लिये भारत 265 मिलियन देगा
- यह मेमोरियल मतारा स्थित रूहाना युनिवर्सिटी में बनेगा।
- इसका निर्माण मैसर्स लिंक इंजीनियरिंग लिमिटेड कर रही है।
48. पीपीएफ पर ब्याज दरों में कटौती, 8.7 से घटकर 8.1 फीसद
- इसी तरह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर भी 9.2 प्रतिशत से घटाकर 8.6 प्रतिशत कर दिया है। मंत्रालय ने किसान विकास पत्र पर मिलने वाली ब्याज दर 8.7 प्रतिशत से घटाकर 7.8 प्रतिशत कर दी है।
49. इंडियन ओवरसीज बैंक इंडियन गोल्ड कॉइन बेचने वाला पहला बैंक बना
- इसके लिये बैंक ने भारतीय धातु व खनिज व्यापार निगम (एमएमटीसी) के साथ अनुबंध किया है। इन सिक्कों पर अशोक चक्र तथा दूसरी तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है।
इंडियन ओवरसीज बैंक
- स्थापना: 1937
- मुख्यालय: चेन्नई
- टैगलाइन: गुड पिपल टू ग्रो विद
- सीईओ: आर कोटिसवरन
- सीईओ: आर कोटिसवरन
- राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलते ही कार्की देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगी। परिषद् ने अपनी बैठक में निर्णय लिया कि कार्की के नाम को संवैधानिक परिषद को भेजा जाएगा।
- न्यायिक परिषद की सचिव कृष्णा गिरि ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश कल्याण श्रेष्ठा सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसलिए परिषद ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुप्रीम कोर्ट की जज कार्की के नाम की सिफारिश करने का फैसला किया है।
नेपाल
- राजधानी: काठमांडू
- मुद्रा: रुपया
- राष्ट्रपति: विद्या भंडारी
- प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली
51. मिशेल योह हुई युनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम की गुडविल एंबेसडर नियुक्त
- मलेशिया में जन्मीं मिशेल हाल में लांच किए गए सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) के प्रति जागरूकता लाने और इसके लिए समर्थन जुटाने का काम करेंगी।
52. एश्ली जुड संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत बनी
- एश्ली तथा यूएनएफपीए मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिये कार्य करेंगे।
53. अमर एबरॉल एयर एशिया के सीईओ बने
- मौजूदा सीईओ मिटृटू चांडिल्य का कार्यकाल अप्रैल 2016 तक का है।
एयर एशिया
- स्थापना: 1993
- मुख्यालय: मलेशिया
- सीईओ: टोनी फर्नांडीस
54. सुरेश सेनापति बने हनीवेल ऑटोमेशन के चेयरमैन
- सुरेश सेनापति हनीवेल ऑटोमेशन में सुरेंद्र एल. राव की जगह लेंगे। राव अगस्त 2014 से फरवरी 2016 तक चेयरमैन पद पर रहे।
55. एंग्री बर्ड का ‘’रेड कैरेक्टर’’ बना यूएन एंबेसडर
- सोनी एंटरटेनमेंट की साझेदारी वाले इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र लोगों से जलवायु संरक्षण का आह्वान करता हैं।
- सोनी एंटरटेनमेंट की साझेदारी वाले इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र लोगों से जलवायु संरक्षण का आह्वान करता हैं।
56. संजय गुप्त को 'एडिटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार
- इस मौके पर टीवी पत्रकार रजत शर्मा, कलर्स चैनल के सीईओ राज नाइक, आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, प्रॉक्टर एंड गैंबल के भरत पटेल और फिल्म अभिनेता वरुण धवन को भी पुरस्कृत किया गया।
57. ईएसपीएन क्रिकइंफो पुरस्कार 2015
- रोहित ने वर्ष 2013 और 2014 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरे शतकों के लिए पुरस्कार जीता था। रोहित ने वर्ष 2015 में धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन की टी 20 पारी के लिए पुरस्कार जीता।
- सबसे तेज टेस्ट शतक का 30 वर्ष पुराना विवियन रिचर्डस का रिकार्ड तोड़ने वाले मैकुलम को वर्ष 2015 के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट तेज गेंदबाजी के पुरस्कार के लिए चुना गया जिसने उन्होंने नाटिंघम में चौथे एशेज टेस्ट में 15 रन देकर 8 विकेट लिए थे।
- सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी का पुरस्कार न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मिला जिन्होंने वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ 242 रन बनाए थे।
- सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे पारी) का पुरस्कार एबीडिविलियर्स को दिया गया जिन्होंने जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद में शतक बनाया था।
- वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए टिम साउदी को चुना गया जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंगटन में विश्व कप के एक मैच में 33 रन देकर सात विकेट लिए थे।
- टी 20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरस्कार डेविड वीसे को मिला जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
- बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी चुना गया।
- जूरी में इयान चैपल, कर्टनी वाल्श, जान राइट, महेला जयवर्धने शामिल थे। इनके अलावा अजीत आगरकर, संजय मांजरेकर, रसेल अर्नोल्ड और मार्क निकोलस भी जूरी में शामिल थे।
58. ब्रिटिश गणितज्ञ सर एंड्रयू विल्स ने एबलमैथ प्राइज जीता
- उन्हें यह पुरस्कार सदियों पुराने प्रमेय, फरमेट्स लास्ट प्रमेय को सुलझाने पर दिया गया।
- क्राउन प्रिंस हाकोन विल्स को मई 2016 में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
59. प्रियंका काकोडकर और रक्षा कुमार ने संयुक्त रुप से चमेली देवी जैन पुरस्कार जीता
- प्रियंका काकोडकर और रक्षा कुमार को उत्कृष्ट और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया है।
- काकोदकर की रिपोर्ट, जो महाराष्ट्र में खेती संकट पर आधारित थी, वर्ष 2015 में टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पन्ने पर प्रकाशित हुई थी। उनकी 50 से अधिक रिपोर्ट को टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा एक वर्ष में प्रकाशित किया गया।
- यह पुरस्कार इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में 17 मार्च 2016 को पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा प्रदान किया जाएगा।
60. मदर टेरेसा को 4 सितंबर को दी जाएगी संत की उपाधि
- ज्ञात हो कि किसी को भी मृत्यु के बाद संत तब ही घोषित किया जाता है, जब उसके दो चमत्कार सामने आते हैं। चमत्कार की पुष्टि पोप करते हैं।
61. वैंकेय्या नायडू को स्कॉच चैलेंजर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- उन्हें यह अवार्ड समावेशी वृद्धि व गरीबी उन्मूलन के प्रयासों के लिये दिया गया।
62. भारतीय छात्रा को नूर इनायत खान अवार्ड
- गीताक्षी अरोड़ा साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा है जिसे एक हजार पाउण्ड के अवार्ड हेतू चुना गया है।
- लॉयड बिजनेस टुडे प्रो एम चैंपियंस 2016’ के 20वें सत्र के खिताबी मुकाबले में दिल्ली ने 105 अंक हासिल किए जबकि मुंबई की टीम 101 अंक ही जीत सकी।
64.पैरा ओलम्पिक खेल अरूणाचल प्रदेश में संपन्न
- खेलों का उद्घाटन खेल एवं युवा मामलों के सचिव दानी सालु ने 15 मार्च को किया था।
- तीन दिवसिय खेलों का आयोजन अरूणचल प्रदेश पैरा ओलम्पिक संघ ने किया था।
अरुणाचल प्रदेश
- राजधानी: ईटानगर
- मुख्यमंत्री: कलिखो पुल
- राज्यपाल: ज्योति प्रसाद राजखोवा
65. श्वेता ने ‘मिस इंडिया स्पोर्ट्स फिजिक’ चैंपियनशिप जीती
- श्वेता मुंबई में एक एनजीओ भी चलाती हैं, जहां उनके जैसे सपना रखने वालों को पढ़ाया जाता है।
66. एचएस प्रणय ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट खिताब जीता
- एचएस प्रणय ने दूसरी बार स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। 13वीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने जेबलर को 45 मिनट में हराया।
67. नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री लॉयड स्टाल शेपली का निधन
- शेपली ने गणितीय अर्थशास्त्र और विशेष रूप से खेल के सिद्धांत (game theory) के क्षेत्र में योगदान दिया। 2012 में उन्हें एल्विन रोथ के साथ अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वे 1981 से कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे।
68. बुकर प्राइज़ विजेता अनीता ब्रूकनर का निधन
- ब्रूकनर 1967 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्लेड प्रोफेसर बनने वाली पहली महिला थीं। उनकी कहानियां मध्य वर्ग के अकेलेपन पर केन्द्रित हैं जिसमे अधिकतर मुख्य किरदार महिला ही होती थी।
- ब्रूकनर ने वर्ष 1984 में अपने उपन्यास होटल डू लेक के लिए बुकर प्राइज जीता। उन्होंने 25 से अधिक उपन्यास लिखे।
69. शहनाई वादक उस्ताद अली अहमद हुसैन खान का निधन
- बनारस घराने के शहनाई वादक उस्ताद हुसैन को 2009 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान दिया गया था। उन्हें शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय और लोक संगीत में महारथ हासिल थी।
- उन्होंने बेल्जियम, रूस, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ट्यूनीशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, हांगकांग और फिलीपींस में कई कार्यक्रम पेश किए थे।
70. प्रसिद्ध जादूगर पॉल डेनियल का निधन
- डेनियल को बीबीसी टीवी श्रृंखला पॉल डेनियल जादू शो के लिए जाना जाता था, जो वर्ष 1979 से 1994 के बीच प्रसारित हुआ था।
- डेनियल का जन्म वर्ष 1938 में साउथ बैंक, मिडिल्सब्रो में हुआ था, जहां उन्होंने जादूगर और मनोरंजक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की।
- वर्ष 1982 में उन्हें अकेडमी ऑफ मैजिशियन आर्ट्स द्वारा मैजिशियन ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पॉल डेनियल यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर अमेरिकी जादूगर थे।
71. अमेरिकी गायक फ्रेंक सिनात्रा जूनियर का निधन
- जूनियर ने संगीत के क्षेत्र में अपने कैरियर के साथ पिता फ्रेंक सिनात्रा की विरासत को भी आगे बढ़ाया।
72. इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के पूर्व निदेशक मीर डेगन का निधन
- डेगन ने वर्ष 2002 से वर्ष 2011 में अपनी सेवानिवृत्ति तक मोसाद के निदेशक के रूप में कार्य किया।
- 30 जनवरी 1945 को जन्मे, डेगन वर्ष 1963 में इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) में भर्ती हुए। वर्ष 1990 के दशक में वह आईडीएफ कमांड में कई उच्च स्तर पदों पर रहे और मेजर जनरल पद तक पहुंचे। वह वर्ष 1995 में सेना से सेवानिवृत्त हुए।
73. ‘एल.ए.लॉ’ स्टार लैरी ड्रेक का निधन
- वर्ष 1987 में शुरू हुए टीवी शो ‘एल.ए. लॉ’ में मानसिक रूप से विक्षिप्त लॉक्लर्क बेन्नी स्टूलविक्ज के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले ड्रेक ने वर्ष 1988 और 1989 में दो एमी अवॉर्ड जीते। यह शो 1994 में समाप्त हुआ।
- उन्होंने 1998 के विज्ञान पर आधारित टीवी शो ‘प्रे’ और कई अन्य फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह ‘डार्कमैन’ (1990) में खलनायक के रूप में नजर आए थे। उन्होंने एनिमेटेड टीवी शो के लिए भी आवाज दी। उन्होंने 1999 से 2004 तक काटरून नेटवर्क सिटकॉम ‘जॉनी ब्रावो’ में पॉप्स की भूमिका निभाई थी।
- 1999 से 2004 तक काटरून नेटवर्क सिटकॉम ‘जॉनी ब्रावो’ में पॉप्स की भूमिका निभाई थी।
- गांधीजी का जीवन और उनके आदर्श दुनिया भर में प्रेरणा के श्रोत रहे है। लेकिन गांधीजी अपने चरित्र की जटिलता के कारण लेखको एवं इतिहासकारों के लिए हमेशा ही एक दिलचस्प विषय बने रहे। उनके इसी चरित्र की जटिलता को इस पुस्तक में दर्शाया गया है।
- प्रमोद कपूर रोली बुक्स के संस्थापक एवं प्रकाशक है। उन्होंने रोली बुक्स की स्थापना 1978 में की थी। उन्होंने अपने प्रकाशन केंद्र में अनेकों पुरस्कृत पुस्तकों का प्रकाशन किया। जिनमें ‘देन एंड नाव सीरीज, द सेमिनल मेड फॉर महाराजस’ एवं ‘नई दिल्ली : द मेकिंग ऑफ अ कैपीटल’ आदि उल्लेखनीय है।
No comments:
Post a Comment