- उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर भी कर किया एवं सर्बिया ने अपने अधिकार प्राप्त करने में उन्होंने प्रमुख रूप से मध्यस्थता की।
काेसोवाे
2. पेरू की नदियों में तेल बिखरने के कारण देश में आपातकाल लागू
- इससे चिरियाको एवं मोरोनानदियों में 3000 बैरल कच्चा तेल रिसाव होने के कारण देश में दैनिक उपयोग हेतु लाये जाने वाले पानी का संकट उत्पन्न हो गया।
- यह पाइप लाइन प्रतिदिन 5,000 से 6,000 बैरल कच्चा तेल सप्लाई करती है जो पेट्रो पेरू (सरकारी कंपनी) के अधीन कार्यरत है। यह पिछले एक माह में तीसरा तेल रिसाव है जिससे देश की नदियों को क्षति पहुंची एवं जनजीवन प्रभावित हुआ।
पेरू:
- राजधानी: लीमा
- मुद्रा: पेरुवाई न्यूवो सोल
- राष्ट्रपति ओलांता हुमाला
- प्रधानमंत्री पेड्रो केटरियानो
3. मंगल पर खोज के लिए नासा ने किया भारत को आमंत्रित
- मंगल ग्रह पर भेजे गए भारत के पहले अभियान मंगलयान ने बेहद कम लागत में उच्च स्तरीय इंटर-प्लैनेटरी मिशन को अंजाम देने की इसरो की क्षमताओं को दुनिया के सामने ला दिया था।
- क्यूरोसिटी जैसे रोवरों के जरिए अमेरिका के अधिकतर ग्रह संबंधी रिसर्च में नेतृत्व करने वाली नासा की जेट प्रोपल्शन लैबरेटरी (जेपीएल) के निदेशक चार्ल्स इलाची का कहना है कि भारत और अमेरिका साथ मिलकर मंगल पर रिसर्च कर सकते हैं। उन्होंने लाल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए भारत को आमंत्रित भी किया है।
नासा:
- स्थापना : 1958
- मुख्यालय: वाशिंगटन
- प्रशासक चार्ल्स बोल्डन
4. यूरोपीय संघ ने फिलिस्तीनियों की मदद हेतू 252 मिलियन यूरो जारी किये
- यह 2016 मदद पैकेज का पहला भाग है जो फिलिस्तीन को अधिक सुदृढ़ राष्ट्र के रूप में तैयार करेगा।
यूरोपीय संघ:
- स्थापना: 1993
- मुख्यालय: ब्रुसेल्स
- सदस्य: 28
5. दुनिया के सबसे महंगे शहरों में 17वें स्थान पर है मुंबई, लंदन टॉप पर
- ब्रिटेन की जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी साविल्स के सर्वे में कहा गया है कि सूची में शीर्ष 20 शहरों की सूची में भारत का एक मात्र शहर मुंबई है। मुंबई 17वें स्थान पर है और बर्लिन, जोहानिसबर्ग और रियो डी जिनेरियो से ऊपर है।
यूनाइटेड किंगडम:
- राजधानी: लंदन
- मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग
- प्रधानमंत्री: डेविड कैमरन
6. पुर्तगाल ने पूर्व रिफ्यूजी चीफ अंटोनियो गुतेर्स को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद हेतु नामांकित किया
- गुतेर्स 1995-2002 तक देश के प्रधानमंत्री रहे एवं 2005-2015 तक संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थी एजेंसी के उच्चायुक्त भी रहे।
पुर्तगाल:
- राजधानी: लिस्बन
- मुद्रा: यूरो
- राष्ट्रपति: अनिबल कावाको सिल्वा
- प्रधानमंत्री: एंटोनियो कोस्टा
7. ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ मनाया गया
- वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय ‘वन्यजीवों का भविष्य हमारे हाथ में है’ (The Future of Wild Life is in our hands) है, जिसके माध्यम से अफ्रीकी और एशियाई हाथियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
8. न्यूयार्क के ग्राउंड जीरो पर खुला दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन
- इस स्टेशन को बनने में 12 साल का समय लगा है। यह केंद्र पीएटीएच यात्री रेल को न्यू जर्सी के साथ न्यूयार्क सब वे लाइनों से जोड़ता है।
अमेरीका:
- राजधानी: वाशिंगटन
- मुद्रा: डॉलर
- राष्ट्रपति: बराक ओबामा
9. अमेरिकी धार्मिक आयोग को भारत दौरे के लिए वीजा से इनकार
- अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) के तीन सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल भारत के सरकारी अधिकारियों, धार्मिक नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए एक सप्ताह की भारत यात्रा पर आना चाहता था।
10. पंजाब मे सेना की वर्दी की बिक्री पर रोक
- कोई भी व्यक्ति जो वर्दी खरीदना चाहता है उसे अपने पहचान पत्र की स्वयं सत्यापित प्रति और अपना फोन नंबर दुकानदार को देना होगा और इसे दुकानदार को अपने रिकॉर्ड रजिस्टर में बेचने की तारीख के साथ बरकरार रखना होगा।
- ये आदेश 21 अप्रैल 2016 तक प्रभावी रहेंगे। आगे कार्रवाई के बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। राज्य ने पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों पर लगाए जाने वाले लाल-नीले रंग के स्टिकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।
पंजाब
- राजधानी: चंडीगढ़
- मुख्यमंत्री: प्रकाश सिंह बादल
- राज्यपाल: कप्तान सिंह सोलंकी
11. सतपर्णा मुखर्जी को नासा की स्कॉलरशिप
- नासा जीआईपी के तहत हर साल पांच लोगों का चयन करता और उनके आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च देता है।
- वह अब लंदन स्थित नासा के सेन्टर में बतौर कर्मचारी और शोधकर्ता के रूप में काम करेगी। सतपर्णा वहां एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी तक की पढ़ाई पूरी करेंगी।
नासा
- स्थापना: 1958
- मुख्यालय: वाशिंगटन
- प्रशासक: चार्ल्स बोल्डन
12. आसियान प्लस बहुराष्ट्रीय फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास ‘एक्स फोर्स 18’ पुणे में प्रारंभ
- लेफ्टिनेंट जनरल बीपिन रावत ने आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज फोर्स 18 आसियान प्लस के 18 देशों के बीच समान समझदारी कायम करेगा।
13. भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई में
- ग्लोबल स्तर पर इस मामले में 97 टॉप शहरों में मुंबई और दिल्ली इस समय 21वें और 33वें स्थान पर हैं।
- 2025 तक ये रैंक क्रमश: 14 व 29 हो जायेगी।
14. ऊर्जा सुरक्षा पहुंच के मामले में भारत 90वें स्थान पर
- ताजा ग्लोबल एनर्जी आर्किटेक्चर परफॉर्मेंस इंडेक्स रिपोर्ट में 126 देशों के ऊर्जा ढांचे का आकलन किया गया है।
- इसमें त्रिकोण यानी उचित मूल्य, पर्यावरण के हिसाब से टिकाऊ, सुरक्षा और पहुंच के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। लिस्ट में स्विट्जरलैंड के बाद नॉर्वे दूसरे और स्वीडन तीसरे स्थान पर है।
विश्व आर्थिक मंच
- स्थापना – 1971
- मुख्यालय- कोलोनी, स्विट्जरलैंड
- कार्यकारी अध्यक्ष- क्लॉस श्वाब
15. रायसीना डायलॉग सम्मेलन शुरू
- इस सम्मेलन में भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र और एशियाई एकीकरण की संभावनाओं और अवसरों पर चर्चा की जा रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत में इस वक्त एक निर्णयात्मक, ऊर्जा से भरपूर और काम करने वाला नेतृत्व है।
- ये पहला रायसीना डायलॉग है और आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। रायसीना सम्मेलन में करीब 40 देशों के करीब 450 नेता और सामरिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
सुषमा स्वराज
- मंत्रालय- विदेश मंत्रालय
- निर्वाचन क्षेत्र- विदिशा
16. माईक्रोमेक्स के सीईओ विनीत तनेजा का ईस्तीफा
- जुनाई 2014 में माईक्रोमेक्स से जुड़ने से पहले वे सेमसंग इंडिया में बिजनैस हेड थे।
माईक्रोमेक्स
- स्थापना – 2000
- मुख्यालय – गुड़गांव
- चैयरमैन – संजय कपूर
- ब्राण्ड एम्बेसेडर – हफ जैकमेन
17. हिंदुजा ग्रुप ने खरीदा 1,100 कमरों वाली लंदन की ऐतिहासिक इमारत
- इस मौके पर भारत के उच्चायुक्त नवतेज सरना व पूर्व सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन मौजूद थे।
18. गुवाहाटी और शिलांग में स्थापित होंगे तिखोर पार्क
- आयोजन समिति की खास पहल के क्रम में 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की विरासत की रक्षा के क्रम में हाल में गुवाहाटी और शिलांग में तिखोर पार्कों की स्थापना का प्रस्ताव किया गया था।
- यह प्रस्ताव है कि इन पार्कों को गुवाहाटी विश्वविद्यालय और एनईएचयू, शिलांग में स्थापित किया जाएगा।
- उक्त फैसले के क्रम में इस उद्देश्य के लिए एसएजी-2016 की बचत में से 2 करोड़ रुपए (सीपीएसयू द्वारा दिए गए अंशदान सहित) देने का फैसला किया गया।
- इसे ओसी एसएजी के चेयरमैन और केंद्रीय युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल ने अपनी अनुमति दे दी है।
19. चेन्नई में बना भारत का पहला 'स्मार्ट टॉइलेट'
- जैसे ही आप इनमें प्रवेश करेंगे उससे पहले मशीनों द्वारा सफाई और प्रयोगकर्ता के जाने के बाद फिर से सफाई होती है। यह स्मार्ट टॉइलेट पुराने टॉइलेट्स की अपेक्षा कम बिजली और पानी खर्च करते हैं।
20. सेतु भारतम परियोजना को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
- दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और उसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर देश को विकास के पथ पर दौड़ाना है तो उसके लिए सड़कों का विकास बहुत महत्वपूर्ण हैं।
- सेतु भारतम परियोजना को अगले चार साल (2019) तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
21. केरल में हुई एयर एंबुलेंस की शुरुआत
- इस छह सीटों वाले बिल्कुल नए एयरक्रॉफ्ट को राज्य सरकार की स्वामित्व वाली राजीव गांधी एकेडमी फॉर एविएशन टेक्नॉलजी ने खरीदा है। यह एकेडमी कर्मशल पायटल को ट्रेनिंग भी प्रदान करती है।
- एक कार्यक्रम में एविएशन एकेडमी और केरल नेटवर्क फॉर आर्गेन शेयरिंग के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मानवीय सहायता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नोबल ग्रेसिअस ने कहा कि इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है।
- इस कार्यक्रम से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है और ब्रेन डेड के शिकार मरीजों को अंग प्रत्यारोपण के लिए इस एयरक्राफ्ट से ले जाया जाएगा।
केरल
- राजधानी: तिरुवनंतपुरम
- मुख्यमंत्री: ओमन चांडी
- राज्यपाल: पी सतशिवम
22. कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए समिति
- केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पिछले माह दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक इस समिति में मुथी और पुखरो के प्रवासी शिविरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 में काम-काज संभालने के बाद कश्मीरी प्रवासियों के पुनर्वास और वापसी के लिए 500 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की थी। इस साल के बजट में दिखता है कि कश्मीरी प्रवासिायों के पुनर्वास के लिए आबंटित 580 करोड़ के करीब आधे से ज्यादा धन वित्त वर्ष 2015-16 में प्रयोग नहीं हो सका।
जम्मू-कश्मीर
- राजधानी: जम्मू (सर्दी), श्रीनगर (गर्मी)
- मुख्यमंत्री: महबूबा मुफ्ती
- राज्यपाल: नरिंदर नाथ वोहरा
23. उदय योजना में शामिल होने वाला सातवां राज्य बना पंजाब
- इस योजना में शामिल होने के बाद इस कार्यक्रम के जरिए 20838 करोड़ रुपए का ऋण चुकता करने में मदद मिलेगी।
पंजाब:
- राजधानी: चंडीगढ़
- मुख्यमंत्री: प्रकाश सिंह बादल
- राज्यपाल: कप्तान सिंह सोलंकी
24. ब्रिक्स बैंक से भारत को मिलेगा पहला कर्ज,सोलर प्रोजेक्ट के लिए 2 अरब डॉलर की मदद
- ब्रिक्स राष्ट्रों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा गठित किया गया है। कर्ज देने का काम करीब दो माह में शुरू होगा।
ब्रिक्स बैंक
- स्थापना: 2015
- राष्ट्रपति: केवी कामथ
25. अल्ट्राटेक करेगी जयप्रकाश एसोसिएट्स के सीमेंट प्लांट्स का अधिग्रहण, 16,500 करोड़ में होगा सौदा
- इस सौदे की कुल कीमत 16,500 करोड़ रुपए (2.4 अरब डॉलर) है। अल्ट्राटेक ने इस संपत्ति के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बोलीदाताओं को पीछे छोड़ दिया है। अल्ट्राटेक ने कहा कि उसने जयप्रकाश के साथ उसके सीमेंट प्लांट का अधिग्रहण करने के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जयप्रकाश एसोसिएट्स के सीमेंट प्लांटों की कुल क्षमता 2.2 करोड़ टन सालाना है।
अल्ट्राटेक सीमेंट:
- स्थापना : 1983
- मुख्यालय: मुंबई
- निदेशक: पूरणमलका
26. इंडिया टुडे की फर्मों में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा जीमीडिया कॉर्पोरेशन
- कंपनी ने कहा है, 'कंपनी के निदेशक मंडल ने दोनों कंपनियों टुडे मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड (टीएमपीएल) तथा टुडे रिटेल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (टीआरएनएल) में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी
27. सरकारी बैंकों की पूंजी की दिक्कत दूर करने हेतू आरबीआई 40,000 करोड देगा
- इन नियमों से बैंक पुराने असेट्स का वैल्युएशन मौजूदा भाव पर कर पाएंगे जिससे उनकी बैलेंस शीट में 30-35 हजार करोड़ का अतिरिक्त कैपिटल आएगा। पिछली मॉनिटरी पॉलिसी के वक्त आरबीआई गवर्नर ने इस बात के संकेत दिए थे।
भारतीय रिजर्व बैंक
- स्थापना: 1935
- मुख्यालय: मुंबई
- राज्यपाल: रघुराम राजन
28. भारत में जीडीपी की वृद्धि दर 2016-17 में 7.8 % पर पहुंचेगी: नोमुरा
- जापानी वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि वृद्धि दर में बढ़ोतरी की मुख्य वजहें वेतन आयोग की सिफारिशों से वेतन में बढ़ोतरी से उंची विवेकाधीन मांग, निचली मुद्रास्फीति, कंपनियों के उंचे मुनाफे, सार्वजनिक निवेश का क्रियान्वयन तथा अनुकूल मौद्रिक नीति रख होंगी।
नोमुरा
- स्थापना – 1925
- मुख्यालय – टोकियो
- सीईओ – कोजी नगाई
29. सबसे दौलतमंद बिल गेट्स, मुकेश अंबानी 36वें नंबर पर
- पत्रिका ने मुकेश अंबानी को 20.6 अरब डॉलर (करीब 1,39,000 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ सूची में 36वें स्थान पर रखा है। भारत के 84 दौलतमंदों ने इस सूची में जगह बनाई है।
- माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति का तमगा बनाए रखा है। फोर्ब्स पत्रिका ने 2016 की अरबपतियों की सालाना सूची में 75 अरब डॉलर की दौलत के साथ गेट्स को एक बार फिर पहले स्थान पर रखा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को इस सूची में 36वां स्थान मिला है।
फोर्ब्स
- स्थापना: 1917
- मुख्यालय: न्यू यॉर्क में
- सीईओ: माइकल पर्लिस
30. टीसीएस विश्व की सबसे बड़ी नियोक्ता कंपनी बनी
- कुल 1072 कंपनीयों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीसीएस शीर्ष पर रही। कंपनी ने 9 एचआर क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया।
टीसीएस
- स्थापना – 1968
- मुख्यालय – मुंबई
- सीईओ व प्रबंध निदेशक – एन चंद्रशेखरन
31. भारत ने मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा गुणवत्ता सुधार योजना के लिए विश्व बैंक से 300 मिलियन डॉलर का वित्त पोषण समझौता किया
- समझौते पर भारत की ओर से आर्थिक मामले विभाग के संयुक्त सचिव श्री राजकुमार तथा विश्व बैंक की ओर से कंट्री निदेशक विश्व बैंक (भारत) श्री ओनोरुल ने हस्ताक्षर किए। एक परियोजना समझौता पर भी हस्ताक्षर किया गया। इस पर मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री के.के. सिंह तथा विश्व बैंक के कंट्री निदेशक ओनोरुल ने हस्ताक्षर किए।
- परियोजना का उद्देश्य चुनिंदा उच्च शिक्षा संस्थानों में वंचित समूहों के विद्यार्थियों की गुणवत्ता में सुधार करना तथा मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक कारगर बनाना है।
- परियोजना के तीन भाग हैं- (1) उच्च शिक्षा संस्थानों को अनुदान समर्थन (2) राज्य स्तरीय पहल तथा (3) प्रणाली प्रबंधन में सुधार। यह परियोजना परिणाम आधारित वित्तिय कार्यक्रम के रूप में बनाई गई है। इसका अर्थ यह है कि विशेष परिणाम उपलब्धियों के आधार पर या वितरण से जुड़े संकेतकों के आधार पर धन जारी किए जाएंगे।
विश्व बैंक
• स्थापना: 1944
• मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी
• राष्ट्रपति: जिम योंग किम
32. आईएफसी ने भारत के लिए जापान में मसाला बांड पेश किया
- यह आईएफसी के मसाला बांड पर आधारित है, जिसके माध्यम से भारत में निवेश करने के लिए वैश्विक निवेशकों से 1.7 अरब डॉलर जुटाए गए हैं।
- मसाला बांड रुपया मूल्य वाले बांड का लोकप्रिय नाम है, जिसे सिर्फ विदेशी निवेशकों को ही बेचा जाता है। वहीं, उरिदाशी बांड जापान में घरेलू निवेशकों को बेचा जाता है।
- आईएफसी के उरिदाशी मसाला बांड से हासिल होने वाली आय का उपयोग भारत में निजी क्षेत्र में निवेश में किया जाएगा।
- जेपी मोर्गन इस बांड की एकमात्र व्यवस्थापक है, जबकि हिनोमारू सिक्योरिटीज कंपनी लिमिटेड वितरक एजेंसी है।
जापान:
- राजधानी: टोक्यो
- मुद्रा: येन
- PM: शिंजो अबे
33. रूस एवं जापान से रेलवे में सहयोग के करारों को कैबिनेट की स्वीकृति
सरकार ने रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में जापान एवं रूस के साथ किये गये सहयोग के समझौतों का अनुमोदन कर दिया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के दौरान 11 दिसंबर को हुए दो करारों और श्री मोदी की रूस यात्रा के दौरान 24 दिसंबर को मास्को में हुए एक करार का अनुमोदन किया गया।
भारतीय रेल
- स्थापना: 1853
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- मंत्री: सुरेश प्रभु
34. नेशनल मैन्युफैक्चरिंग कंपटीटिव काउंसिल होगी खत्म, हुए कई फैसले
सरकार ने नेशनल मैन्युफैक्चरिंग कंपटीटिवनेस काउंसिल (एनएमसीसी) को बंद करने को मंजूरी दे दी। सरकार ने कहा कि इसकी स्थापना का उद्देश्य पूरा हो गया है, इसलिए यह फैसला किया गया है।
- एनएमसीसी की स्थापना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत 2004 में की गई थी। इसका उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ को टिकाऊ बनाना और पॉलिसी पर संवाद के लिए एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराना था।
- इसकी स्थापना एक स्वायत्त संगठन के तौर पर की गई थी, जिसके चेयरमैन एक कैबिनेट मंत्री और सरकार व इंडस्ट्री के सदस्य होते हैं।
35. रक्षा वेतन पैकेज को लेकर सेना एवं इंडसइंड बैंक के बीच समझौता
- यह समझौता भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा तथा जनरल बैंकिंग परिचालन प्रमुख अनिल एम राव की उपस्थिति में किए गए है।
- बड़ी संख्या में लगे सैन्य कर्मियों को आधुनिक बैंकिग प्रणाली सहित कई तकनीकों से जोड़ा जा सकेगा। इस तकनीकों में मुक्त चेक बुक, नि:शुल्क एटीएम कार्ड सहित आरटीजीएस / एनईएफटी के माध्यम से किसी भी बैंक में धन के हस्तांतरण प्रक्रिया शामिल है।
इंडसइंड बैंक
- स्थापना: 1994
- मुख्यालय: मुंबई
- सीईओ: रोमेश सोबती
36. केन्द्र सरकार फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर को लोन देगी
- कंपनी पिछले एक दशक से वित्तिय समस्याओं से जूझ रही है।
37. अमेजन बना भारत का सबसे विश्वसनीय ऑनलाइन ब्रांडः सर्वे
- ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट ने इस सर्वे के अनुसार देश की टॉप 10 कंपनियों में अमेजन के बाद ईबे, माइंत्रा, येप्मी, जबोंग, नापतोल, शॉपक्लूज और आस्कमी बाजार का नाम शामिल हैं। सर्वे में देश के 16 शहरों के 2500 लोगों की राय को शामिल किया गया था, जिनकी उम्र 21-50 साल के बीच है।
अमेजन
- स्थापना: 1994
- मुख्यालय: वाशिंगटन
- अध्यक्ष एवं सीईओ जेफ बेजोस
38. एसबीआई को म्यांमार में कारोबार के लिए मिला लाइसेंस
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) उन चार नए विदेशी बैंकों में शामिल है जिन्हें म्यामार में 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली शाखाएं खोलने की शुरुआती अनुमति दी गई है। म्यामार ने विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया है।
- म्यांमार के केंद्रीय बैंक ने जिन चार नए बैंकों को शुरुआती मंजूरी दी है उनमें वियतनाम का बैंक फोर इन्वेस्टमेंट एंड डेवलपमेंट, ताइवान का ईसुन कमर्शियल बैंक, दक्षिण कोरिया का शिनहान बैंक व भारतीय स्टेट बैंक है। शुरुआती मंजूरी 12 महीने तक वैध होगी जिस दौरान सफल आवेदक को उचित कदम उठाने होंगे।
- उल्लेखनीय है कि म्यामार ने पिछले साल अक्टूबर में नौ विदेशी बैंकों को मंजूरी दी थी। म्यामार के सैन्य प्रशासन ने 1962 में सत्ता संभालने के बाद सभी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। साल 2011 से देश में राजनीतिक व आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया चल रही है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- स्थापना: 1955
- मुख्यालय: मुंबई
- अध्यक्ष: अरुंधति भट्टाचार्य
- राष्ट्रीयकरण: 1956
म्यांमार
- राजधानी: नैपीडा
- मुद्रा: क्यात
- राष्ट्रपति: थीन सीन
39. शोध और विकास संगठन श्रेष्ठ का गठन
- उन्होंने कहा कि अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन अब केवल रोजमर्रा के मामलों पर ही ध्यान केन्द्रित करेगा, जबकि श्रेष्ठ का लक्ष्य दीर्घकालिक शोध करना होगा। 'श्रेष्ठ' का प्रधान एक प्रख्यात वैज्ञानिक होगा, जो सीधे अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट करेगा, जिसमें वैज्ञानिक और सीमित संख्या में रेलवे के विशेषज्ञ होंगे।
40. 1.29 लाख ग्रामीण डाकघर होंगे डिजिटल
- संचार एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि सरकार देश भर के ग्रामीण इलाकों में 1,29,323 ग्रामीण डाक सेवक डाकघरों को डिजिटल संपर्क से जोड़ रही है।
- देश के सभी 25,297 विभागीय डाकघरों में ‘कोर बैंकिंग’ सेवा (सीबीएस) को लागू किया जा रहा है।
41. यूएनएचसीआर व यूनिसेफ ने ब्ल्यू डॉट लांच किया
- 20 ब्ल्यू डॉट केन्द्र बच्चों व उनके परिवारों कों सुरक्षा प्रदान करेंगे।
यूनिसेफ
- स्थापना: 1946
- मुख्यालय: न्यूयॉर्क
- सीईओ: एंथोनी लेक
यूएनएचसीआर
- स्थापना: 1950
- मुख्यालय: जिनेवा
- राष्ट्रपति: फिलिपो ग्रांडी
42. पेप्सी फिर बना बीसीसीआई का प्रायोजक
- पेप्सि को अगले चार साल तक बीसीसीआई के साथ भारत में होने वाले टेस्ट, वनडे और टी-20 मैचों के लिए ग्राउंड प्रायोजक होगा। इसके अलावा गेटोरेट भारतीय खिलाड़ियों के लिए एनर्जीड्रिंक रहेगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड:
- स्थापना: 1928
- मुख्यालय: मुंबई
- राष्ट्रपति: शशांक मनोहर
पेप्सिको
- स्थापना: 1965
- मुख्यालय: न्यू यॉर्क में
- सीईओ: इंदिरा नूयी
43. कैपिटल लोकल एरिया बैंक लि. (सीएलएबीएल) देश का पहला लघुक्षेत्र वित्त बैंक
- इन बैंको को लघू वित्त बैंक के नाम से जाना जायेगा।
- ये बैंक केपिटल फंड का 10 फीसदी ही ऋण दे सकेंगे।
44. नवीन पटनायक 7वीं बार बीजेडी के अध्यक्ष बने
- बीजेडी के निर्वाचन अधिकारी प्रताप केसरी देब ने पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से बताया कि नवीन पटनायक निर्विरोध सातवीं बार बीजेडी अध्यक्ष चुने गए हैं।
- वह बीजेडी के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। इस पार्टी का गठन तब हुआ था जब नवीन के पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का 1997 में निधन हो गया।
45. असम के छह समुदायों को अनुसूचित जन जाति का दर्जा दिए जाने पर विचार करने हेतु महेश कुमार सिंगला समिति गठित
- इस समिति की अध्यक्षता विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) गृह मंत्रालय, महेश कुमार सिंगला द्वारा की जाएगी। यह समिति 31 मई 2016 को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
- समिति छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए तौर-तरीकों की सिफारिश करेगी, इस समुदायों में शामिल हैं – कोच राजबोंग्शी, मोरन, मटक, ताइ अहोम, छुटिया एवं आदिवासी (चाय जनजाति)।
असम
- राजधानी: दिसपुर
- मुख्यमंत्री: तरुण गोगोई
- राज्यपाल: पद्मनाभ आचार्य बालकृष्ण
46. रोज़ल प्रेज़ेल आईएएएफ एथलीट आयोग के अध्यक्ष निर्वाचित
- प्रेज़ेल ने तत्काल प्रभाव से आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने फ्रैंक फ़्रेड्रिक्स का स्थान लिया है।
- दूसरी ओर ब्रिटेन की मैराथन विश्व रिकार्ड धारक पाउला रेडक्लिफ को आयोग की उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
आइएएएफ
- स्थापना : 1912
- मुख्यालय: मोनाको
- राष्ट्रपति: सेबेस्टियन कोए
- अध्यक्ष: रोजल प्रेजेल
47. मृगांक परांजपे होंगे एमसीएक्स के एमडी
- एमसीएक्स के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जल्द ही एमसीएक्स अपने निदेशक मंडल के निर्णय को सेबी के पास मंजूरी के लिए भेजेगा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज
- स्थापना: 2003
- मुख्यालय: मुंबई
48. संजीव कोहली न्यूजीलैंड के साथ-साथ समोआ स्वतंत्र राज्य के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त
- श्री संजीव कोहली के शीघ्र ही अपने कार्यभार को सँभालने की आशा है।,
समोआ:
- राजधानी: एपिया
- मुद्रा: सामोअन ताला
- प्रधानमंत्री: तुलिऐपा आइओनो साईलेले मालीऐलेगाओ
49. नेपोलियन को बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अंपायर
- एफआईएच ने गुवाहाटी और शिलांग में हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपोलिपयन के प्रदर्शन को देखकर यह फैसला लिया है।
50. ऑस्कर 2016 : लियानार्डो डिकैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'स्पॉटलाइट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म- स्पॉटलाइट
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- लियोनार्डो डिकैप्रियो (द रेवनेंट)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- ब्राइ लार्सन (रूम)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- एलेजेंड्रो जी इनारितु (द रेवनेंट)
- सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री- आसिफ कपाडिया व जेम्स गे (एमी)
- सर्वश्रेष्ठ लघू फिल्म- बेंजामिन क्लियरी व सेरेना आर्मिटेग (स्टटरर)
- सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म- सन ऑफ सोल (हंगरी)
ऑस्कर पुरस्कार
- स्थापना: 1929
- देश: अमेरिका
51. आस्ट्रेलिया में सम्मानित किए गए रणदीप हुड्डा
- गैर लाभकारी संगठन साउथ एशियन पब्लिक अफेयर्स काउंसिल के सदस्यों ने 39 वर्षीय रणदीप को सम्मानित किया। उन्हें फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
ऑस्ट्रेलिया
- राजधानी: कैनबरा
- मुद्रा: डॉलर
- प्रधानमंत्री : मैल्कम टर्नबुल
52. वर्ष 2016 के विंडहैम कैम्पबेल पुरस्कारों की घोषणा
- भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया व आयरलैण्ड के लेखकों को फिक्शन, गैर फिक्शन व नाट्य श्रेणी में पुरस्कार दिये गये।
53. भगवती लाल व्यास को मिलेगा 25वां ‘बिहारी’ पुरस्कार
- पुरस्कृत कृति ‘कठा सूं आवे है सबद’ काव्य संग्रह में उनकी व्यापक मानवीय दृष्टि और सहज काव्याभिव्यक्ति की झलक देखने को मिलती है।
- 10 जुलाई 1941 को जन्में व्यास की प्रकाशित कृतियों में ‘सूरज लीलती घाटियां’, ‘शताब्दी निरूत्तर’, ‘फुटपाथ पर चिड़िया नाचती है’, ‘शिखर की पीड़ा’, ‘अणहद नाद’ और ‘अगनी मंतर’ आदि प्रमुख हैं।
54. अभिनेता मनोज कुमार को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
- सिनेमा के लिए दिया जाने वाला देश का यह सबसे बड़ा पुरस्कार उन्हें वर्ष 2015 के लिए दिया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय फिल्मों के पिता कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के मनोरंजन जगत में योगदान का स्मरण करने के लिए दिया जाता है। केंद्र सरकार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह पुरस्कार प्रदान करती है। इस पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- स्थापना: 1969
- पहली विजेता: देविका रानी
55. वयोवृद्ध नाटककार रतन थियम पुरस्कार के लिए नामित
- उन्हें थियेटर के क्षेत्र में नई भाषा का प्रयोग करने और विभिन्न भूमिकाओं लेखक, निर्देशक, डिजाइनर, संगीतकार और कोरियोग्राफर के रूप में कला को समृद्ध बनाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
- वर्तमान में वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष हैं।
56. स्टेवी वंडर को ग्लोबल ग्रीन हीरो अवार्ड
- यह अवार्ड उन्हें 13वीं ग्लोबल ग्रीन यूएसए प्री ऑस्कर पार्टी में दिया गया।
57. राहुल सचदेव ने पहली ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप2016 जीती
- राहुल ने रेलवे के पुष्पेंद्र सिंह को 5-3 स्कोर के साथ फाइनल में हराया।
58. अरमान इब्राहिम ने एफएमएससीआइ मोटर स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईअर ट्रॉफी जीती
- लेम्बोर्गिनी ब्लान्पैन सुपर ट्रोफो एशिया सीरीज में उत्तम प्रदर्शन के लिए इब्राहिम को रेमंड गौतम सिंघानिया रोलिंग ट्रॉफी और 2 लाख रुपयों का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- दूसरी ओर बीआई चंडोक को देश में मोटर स्पोर्ट्स में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
59. बसंत बहादुर राणा ने नेशनल चैंपियनशिप की 50 किलोमीटर पैदल दौड़ में स्वर्ण पदक जीता
- बसंत बहादुर ने वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले उन्होंने 4:02:13 समय के साथ रिकॉर्ड कायम किया था एवं बाद में इस समय में सुधार करते हुए 3:56:48 का नया रिकॉर्ड कायम किया।
- उत्तराखंड के चंदन सिंह, जिन्होंने रियो ओलंपिक की 20 किलोमीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया, उन्होंने 4 घंटे 9 मिनट एवं 50 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि जितेंदर सिंह राठौर ने 4 घंटे 12 मिनट एवं 10 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।
60. मुंबई यू-23 ने सीके नायडू ट्रॉफी 2015-16 जीती
- मुंबई ने मध्य प्रदेश की टीम को 442 रनों पर आउट कर दिया। इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में 577 रन बनाए थे। इस तरह उसे 135 रनों की बढ़त मिली और इस आधार पर वह विजेता बना।
- यह मुंबई द्वारा जीता गया इस वर्ष का दूसरा बड़ा खिताब है, इससे पहले उन्होंने 41वीं बार रणजी ट्रॉफी भी जीती थी।
- मुंबई टीम ने इससे पहले वर्ष 2015 में ट्रॉफी जीती। जीतने वाली टीम को 20 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
61. प्रो कबड्डी लीग: पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को हराकर जीता खिताब
- पटना पाइरेट्स के ही रोहित कुमार को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ राइडर और यूमुम्बा के मोहित छिल्लर को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार मिला। यूमुम्बा के रिशांक देवाडिगा सत्र के सबसे सफल राइडर रहे । उन्होंने 106 अंक बनाये।
प्रो कबड्डी लीग
- स्थापना: 2014
- निर्देशक: चारु शर्मा
- प्रायोजक और पार्टनर: स्टार स्पोर्ट्स
62. भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप जीता
- भारत छठी बार एशिया कप का विजेता बना है। एशिया कप पहली बार टी-20 फॉर्मेट में हुआ है।
- मैन ऑफ द मैच: शिखर धवन।
- मैन ऑफ दसीरीज: सब्बीर रहमान (बांग्लादेश)।
- श्रृंखला में सर्वाधिक रन: सब्बीर रहमान (176) बांग्लादेश।
- श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट: अल-अमीन हुसैन(11) बांग्लादेश।
एशिया कप क्रिकेट
- स्थापना: 1984
- सबसे सफल टीम: भारत (छह बार के विजेता)
- सर्वाधिक रन: सनत जयसूर्या
- सबसे विकेट: मुथैया मुरलीधरन
63. वर्ल्ड टीटी:भारतीय खिलाडियों ने जीते स्वर्ण
- भारतीय महिला टीम ने लक्जमबर्ग को 3-1 से शिकस्त दी तो वहीं भारतीय पुरूष टीम ने ब्राजील को 3-2 से हराया।
64. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री निहाल अहमद नहीं रहे
- वह महाराष्ट्र के तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री, जनता दल (सेकुलर) के प्रदेश अध्यक्ष और करीब तीन दशक तक राज्य विधान सभा के सदस्य रहे थे।
65. प्रसिद्ध तमिल हास्य अभिनेता कुमारी मुथु का निधन
- उन्होंने 1978 में आयवाल ओरु सीथाई से अभिनय की शुरुआत की. जे महेंद्रन द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म नंदू में अभिनय करने के बाद उन्हें अनेकों फिल्मों के प्रस्ताव मिले।
- सेलेब्रिटी के साथ वह राजनेता भी थे। राजनीति में वह करुणा निधि की अध्यक्षता वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी की कार्यकर्ता थे।
66. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन
- ऑकलैंड में जन्मे क्रो न्यूज़ीलैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 45.36 की औसत से 77 टेस्ट मैचों में 17 सेंचुरी तथा 5444 रन बनाये।
67. फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष का निधन
- घोष फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता थे और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के दशकों तक सचिव पद पर रहे।
68. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का निधन
- संगमा मेघालय के तुरा से नौ बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और पूर्वोत्तर क्षेत्र से आने वाले लोकसभा के पहले अध्यक्ष बने।
69. द प्रिंस ऑफ टाइड्स’ के लेखक पैट का निधन
- कोनरॉय को अपने उपन्यासों में बचपन की कहानियों और दक्षिण कौरोलिना के खूबसूरत चित्रण के लिए जाना जाता है। उनके द प्रिंस ऑफ टाइड्स, द वाटर इज वाइड, लॉर्डस ऑफ डिसिप्लिन और द ग्रेट सानटिनी उपन्यासों पर हॉलीवुड में सफल फिल्में बन चुकी हैं।
70. ई-मेल के जनक रे टॉमलिंसन का निधन
- 1971 में उन्होंने नेटवर्क के ज़रिए एक व्यक्ति से दूसरे को इलेक्ट्रॉनिक मेसेज भेजने का तरीका खोज निकाला था। अमरीकी मूल के टॉमलिंसन उस समय बोस्टन में बोल्ट, बेरानेक एंड न्यमैन कंपनी के लिए बतौर कम्प्यूटर इंजीनियर काम कर रहे थे।
- कम्प्यूटर इंजीनियर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने पहला मॉर्डन ई-मेल भेजा। ई-मेल एड्रेसेस का प्रमुख चिन्ह @ भी टॉमलिंसन की ही देन है।
71. अभिनेता कलाभवन मणि का निधन
- उन्होनें करीब 200 मलयालवी, तमिल व तेलुगु फिल्मों में काम किया था।
72. शांतनु गुहा की पुस्तक रिलीज
- यह पुस्तक सटोरियों, खिलाडि़यों व खेल प्रशासकों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का अध्ययन करती है।
No comments:
Post a Comment