1. ऐतिहासिक यात्रा पर क्यूबा पहुंचे बराक ओबामा
- पिछले 88 वर्षो में किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति कीयह पहली क्यूबा यात्रा है। क्यूबा के राष्ट्रपति रउल कास्त्रो और ओबामा ने दिसंबर, 2014 में आपसी रंजिश को भुलाकर फिर से संबंध बहाल करने पर सहमति जताई थी।
- 1959 में क्यूबा क्रांति के बाद दोनों देशों के बीच सभी तरह के रिश्ते खत्म हो गए थे। इसमें अमेरिका समर्थित सरकार का तख्ता पलट दिया गया था। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच लगातार तल्खी जारी रही।
- क्यूबा
- राजधानी: हवाना
- मुद्रा: पेसो
- राष्ट्रपति: राउल कास्त्रो
2. विश्व गौरैया दिवस मनाया गया
- यह दिवस प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को पूरी दुनिया में गौरैया पक्षी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
3. विश्व वानिकी दिवस: 21 मार्च
- विश्व वानिकी दिवस पहली बार वर्ष 2013 में इस उद्देश्य से मनाया गया था कि दुनिया के तमाम देश अपनी मातृभूमि की मिट्टी और वन - सम्पदा का महत्व समझे।
- इस वर्ष इसकी थीम ‘जल व जंगल’ थी।
4. अली मोहम्मद शीन जंजीबार के अर्द्धस्वायत्त क्षेत्र का राष्ट्रपति चुनाव जीते
- 20 मार्च 2016 को हुए राष्ट्रपति चुनावों को अक्टूबर 2015 में हुए चुनावों के बाद आयोजित किया गया जिसे जेडईसी द्वारा निलंबित कर दिया गया था।
जंजीबार
- राजधानी: जंजीबार सिटी
- मुद्रा: शिलिंग
5. विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया
- प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है, जिसे टी.बी कहा जाता है। टी.बी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिवस मनाया जाता है।
6. विश्व जल दिवस: 22 मार्च
- वर्ष 2016 का विश्व जल दिवस ‘जल और नौकरियाँ‘, विषय के रूप में मनाया गया है।
- इसे पहली बार वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में “पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन” की अनुसूची 21 में आधिकारिक रुप से जोड़ा गया था और पूरे दिन के लिये अपने नल के गलत उपयोग को रोकने के द्वारा जल संरक्षण में उनकी सहायता प्राप्त करने के साथ ही प्रोत्साहित करने के लिये वर्ष 1993 से इस उत्सव को मनाना शुरु किया।
7. गुलामी और ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार 2016 के पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया
- इस दिन को प्रति वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सैकड़ों वर्ष पूर्व जबरन परिवार तथा देश से दूर कर दिए जाने वाले लाखों अफ्रीकियों के सम्मान में मनाया जाता है।
- 2016 में यह दिवस रिमेम्बर स्लेवरी: सेलिब्रेटिंग द हेरिटेज एंड कल्चर ऑफ द अफ्रीकन डायस्पोरा एंड इट्स रूट्स थीम के साथ मनाया गया।
8. भारत को एपीईसी में शामिल कराने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक पेश
- एशिया और प्रशांत पर सदन की उपसमिति के चेयरमैन मैट सालमोन ने कहा कि एपीईसी एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग में सदस्यता से भारत को एक रचनात्मक मंच उपलब्ध होगा।
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक)
- स्थापना: 1989
- मुख्यालय: सिंगापुर
- सदस्य: 21
9. सीरियाई सेना का पल्माइरा क़िले पर क़ब्ज़ा

- आईएस ने सीरिया के ऐतिहासिक पल्माइरा शहर पर पिछले साल क़ब्ज़ा किया था। इसे रेगिस्तान का वेनिस भी कहा जाता है।
सीरिया
• राजधानी : दमिश्क
• मुद्रा : सीरियाई पौंड
• राष्ट्रपति : बशर अल-असद
• राजधानी : दमिश्क
• मुद्रा : सीरियाई पौंड
• राष्ट्रपति : बशर अल-असद
10. अमेरिका: अलास्का ज्वालामुखी फूटा
- यह ज्वालामुखी 8,261 फुट उंचा पहाड़ है जिसमें विस्फोट हो रहा है और लावा निकल रहा है। इससे निकल रही राख ने 20,000 फुट की ऊंचाई पर राख का बादल बना दिया है।
11. यूरोपियन यूनियन की मीटिंग के लिए ब्रसेल्स पहुंचे पीएम मोदी
- पीएम मोदी यहां पर यूरोपियन यूनियन-भारत की एक मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
- मोदी ब्रसेल्स के बाद वाशिंगटन जाएंगे जहां वह 31 मार्च और एक अप्रैल को परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे।
बेल्जियम
- राजधानी: ब्रसेल्स
- मुद्रा: यूरो
- प्रधानमंत्री: चार्ल्स मिशेल
12. जेटली ने सिडनी में किया मेक इन इंडिया सम्मेलन का उद्घाटन
- जेटली ने कहा, भारत बेहद कम कीमत वाला सेवा प्रदाता बन सकता है लेकिन वह खुद को कम लागत वाले निर्माण केंद्र के रूप में ढालने में विफल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने का अवसर अब मिल गया है।
- जेटली ने कहा कि अब समय आ गया है, जब मेक इन इंडिया अभियान वास्तविक गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। अरुण जेटली ने कहा कि भारत को अपने यहां कारोबार करने वालों के लिए सुगमता बढ़ाने की जरूरत है ताकि विदेशी एवं घरेलू निवेश प्रोत्साहित हो।
ऑस्ट्रेलिया
- राजधानी: कैनबरा
- मुद्रा: डॉलर
- प्रधानमंत्री: मैल्कम टर्नबुल
13. यूनिसेफ ने शरणार्थी और प्रवासी बच्चों पर अनफेयरी टेल्स नामक एनिमेटेड फिल्म श्रृंखला की शुरुआत की
- विश्व में कम– से– कम 65 मिलियन बच्चे और युवा युद्ध, गरीबी और खराब मौसम और स्थायी जीवन की तलाश एवं एक ऐसी जगह जिसे घर कहते हैं, कि तलाश में अपने मूल स्थान से पलायन कर चुके हैं।
- यह तीन एनिमेशनों का संग्रह है जो तीन बच्चों के वास्तविक जीवन में डर की व्याख्या करता है। इस श्रृंखला का उद्देश्य दुनिया में रहने वाले लाखों– करोड़ों बच्चों और युवाओं के बारे में सकारात्मक धारणा बनाने में मदद करना है।
14. ब्रिक्स का आठवां सम्मेलन गोवा में होगा
- इस समय ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता भारत के पास है जो 31 दिसंबर तक रहेगी।
ब्रिक्स
- स्थापना: 2008
- सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका
15. “जम्मू एवं कश्मीर के लिए विशेष औद्योगिक पहल’ योजना उड़ान की समय अवधि बढ़ाने की मंजूरी
- आरंभ में उड़ान की समय अवधि 2015-16 तक थी।
- उड़ान योजना जम्मू कश्मीर के युवाओं को राज्य में बेहतर कॉर्पोरेट भारत और कॉरपोरेट इंडिया के जरिए सर्वोत्तम अवसर उपलब्ध कराएगी। अभी तक, उडान के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ 67 अग्रणी कॉरपोरेट्स जुड़ चुके हैं। जिनका लक्ष्य राज्य में संगठित रिटेल, बैंकिंग, वित्तीय सेवा, आईटी, आईटीईएस, इंफ्रास्ट्रक्चर, आदि में युवाओं को प्रशिक्षित करना है।
- 19,000 से अधिक उम्मीदवारों का चयन हो चुका है, 15,000 से अधिक युवा प्रशिक्षण में शामिल हो चुके हैं। इनमें से 8700 उम्मीदवारों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और 6,838 को नौकरी की पेशकश मिल गई है।
- यहउ म्मीद है कि इस योजना का लक्ष्य, 40,000 स्नातकों, स्नातकोत्तरों और तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों को रोजगार प्रदान करना है जिसे 2019-20 से हासिल किया जाएगा।
16. सरकार ने अटल पेंशन योजना में संशोधन किया
- बयान के अनुसार, योजना में किए गए संशोधन के तहत मूल अंशधारक के पति या पत्नी को उसकी मृत्यू तक उतनी ही पेंशन राशि मिलेगी जितना की अंशधारक को मिलती है।
- अंशधारक तथा उसके पति या पत्नी दोनों की मौत होने की स्थिति में अंशधारक के 60 साल पूरा होने तक जो भी पेंशन राशि जमा हुई नामित उस राशि को पाने का हकदार होगा।
17. डीआरडीओ का रडार देखेगा दीवारों के पार
- इस रडार का नाम 'दिव्यचक्षु' रखा गया है। इसे डीआरडीओ के बेंगलुरू स्थित रडार विकास अधिष्ठान (एलडीआरई) ने विकसित किया और इसका परीक्षण जारी है।
- यह रडार 20 मीटर दूर से बाधा के पार की तस्वीरों को दिखा सकता है। यह थर्मल सिग्नेचर को पकड़ता है, जिससे कमरे में हो रही गतिविधियों को स्पष्ट रूप से दिखा सकता है।
डीआरडीओ
- स्थापना: 1958
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- मुख्यमंत्री: सेल्विन क्रिस्टोफर
18. ‘न्युक्लियाई एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट’ नामक टीबी जांच उपकरण जारी
- सीबीएनएएटी मशीन के आ जाने से तेजी से मोलीक्युलर परीक्षण संभव होगा, जिससे टीबी के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इस टेस्ट से माइको बैक्टीरियम टीबी और रिफामपीसिन जैसी प्रतिरोधक दवा से टीबी के परीक्षण में मदद मिली है।
- यह परीक्षण पूरी तरह स्वचालित है और इसमें दो घंटे के भीतर नतीजे सामने आ जाते हैं।
- इस अवसर पर श्री नड्डा ने बेडाक्वीलिन नाम की नई टीबी निरोधी दवा भी जारी की। यह दवा एमआरडी-टीबी के इलाज के लिए है। नई श्रेणी की यह दवा मुख्य रूप से डायरिया लक्वीनोलिन श्रेणी की है, इस दवा के इस्तेमाल से टीबी के प्रतिरोधी उपाय सहज होने के संकेत मिलते हैं।
19. ई-वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का नोटिफिकेशन जारी
- नए नियमों में इलेक्ट्रॅानिक उपकरण बनाने वालों की जिम्मेदारी तय कर इनके लक्ष्य तय किए जाएंगे। उत्पादकों को ई-वेस्ट इकटठा करने और आदान-प्रदान के लिए जिम्मेदार बनाया गया है।
20. राष्ट्रीय आरोग्य मेला गोवा में शुरू
- केंद्र सरकार देश के प्रत्येक जिले में एक आयुष अस्पताल खोलने पर विचार कर रही है। आयुष मंत्रालय की योजना निकट भविष्य में एक अखिल भारतीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान तथा गोवा में प्रत्येक पद्धति की एक ईकाई स्थापित करने की भी है।
21. इसरो ने तिरुपति में गिरी राडार प्रणाली स्थापित की
- राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला में आयनमंडलीय उल्का तथा अंतरिक्ष अनुसंधान हेतु एक नई व्यापक राडार प्रणाली गान्दकी आयनमंडलीय राडार इंटरफेरोमीटर (गिरी) की स्थापना की गई।
- इसमें 20 x 8 मैट्रिक्स के 160 दो-अवयव वाले यागी ऐन्टेकना आयतीय एंटीनाव्यूह लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यह 160 कि.वा. का अधिकतम पावर प्रदान करने वाले बीस ट्रांसमीटर यूनिट, आँकड़ा संसाधन प्रणाली से युक्त छ: अंकीय अभिग्राही, एक राडार नियंत्रक तथा एक होस्टस कंप्यू़टर से सुसज्जित है।
इसरो
- स्थापना: 1969
- मुख्यालय: बैंगलोर
- निदेशक: ए एस किरण कुमार
22. उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया
- इससे पहले 26 मार्च को उत्तराखंड के राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की आपात बैठक हुई जिसमें राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की गई। राष्ट्रपति शासन का निर्णय 28 मार्च को मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा विधानसभा में बहुमत साबित करने से एक दिन पहले लिया गया।
उत्तराखंड
- राजधानी: देहरादून
- राज्यपाल: कृष्ण कांत पॉल
23. जापान की जीका और मिजोरम ने कृषि विकास के लिए समझौता किया
- सहमति ज्ञापन पर कृषि, लघु सिंचाई, बागवानी और जल संरक्षण विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव लालमाल सावमा भी उपस्थित थे।
मिजोरम
- राजधानी: आइजोल
- राज्यपाल: निर्भय शर्मा
- मुख्यमंत्री: पु ललथनहवला
24. फॉर्च्यून मैगजीन ने दुनिया भर के 50 महान नेताओं की सूची जारी की
- इस सूची में अमेजॉन के जेफ बेजोस शीर्ष स्थान पर है।
25. रोटा वायरस से मुकाबले का टीका लांच
- इस टीके के जरिये हमारा उद्देश्य देशभर के 2.7 करोड़ बच्चों में रोटा वायरस से होने वाली बीमारियों से प्रतिरक्षण की क्षमता विकसित कराना है।
26. हरियाणा सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए अनुकूल गृह नामक योजना आरंभ की गयी

- दिव्यांगों को विशेष आवश्यकताओं के अनुसार घरों को अनुकूल बनाने के लिये 6 महीने की अग्रिम पेंशन दी जाएगी तथा यह राशि 42 महीनों की अवधि में वसूल की जाएगी।
- भारत सरकार द्वारा गुड़गांव और फरीदाबाद जिलों को सुगम भारत अभियान के लिए चुना गया।
27. हरियाणा कैबिनेट ने जाट आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी
हरियाणा कैबिनेट ने जाटों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण प्रदान करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है।

- विधेयक पिछड़ा वर्ग श्रेणी में नया वर्गीकरण कर जाटों, चार अन्य जातियों, जाट सिख, रोर, बिश्नोई और त्यागियों को आरक्षण देने की बात कहता है।
28. गोवा के कुइतोल में डिफेंस एक्सपो शुरू
- अब तक के सबसे बडे एक्सपो में 47 देशों की 900से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
- जिसमें अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया,स्वीडन, कोरिया, स्विटजरलैण्ड, पुर्तगाल, यूएई और रूस की कंपनियां शामिल हैं।
गोवा
- राजधानी: पणजी
- मुख्यमंत्री: लक्ष्मीकांत पारसेकर
- राज्यपाल: मृदुला सिन्हा
29. सरकार ने व्यापार बोर्ड पुनर्गठित किया
- व्यापार बोर्ड का पुनर्गठन विदेश व्यापार नीति पत्रक 2015-2020 के पैरा 300 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है।
- पुनर्गठित व्यापार बोर्ड (बीओटी) की पहली बैठक 6 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी।
30. हरियाणा में सलामती कार्यक्रम का आरंभ
- इसमें महिलाओं तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
- इसे हरियाणा सरकार तथा पाथफाइंडर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया है।
गुजरात
- राजधानी: चंडीगढ़
- मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
- राज्यपाल: कप्तान सिंह सोलंकी
31. इसरो करेगा एक अभियान में 22 उपग्रहों का प्रक्षेपण
- इसमें भारत का सिर्फ एक उपग्रह कार्टोसैट 2सी होगा। शेष उपग्रह अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, इंडोनेशिया एवं अन्य देशों के होगें। इन उपग्रहों में 85 से 130 किलोग्राम के चार माइक्रो उपग्रह तथा चार से 30 किलोग्राम के 17 नैनो उपग्रह होंगे।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पास एक मिशन में सर्वाधिक उपग्रह प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड है। नासा ने वर्ष 2013 में एक अभियान में 29 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया था।
32. गुजरात भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करेगा
- जैविक खेती की ओर अपनी प्रतिबधता दिखाते हुए, गुजरात सरकार ने वार्षिक बजट 2016-17 में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये का कोष आवंटन किया है।
गुजरात
- राजधानी: गांधीनगर
- मुख्यमंत्री: आनंदी पटेल
- राज्यपाल: ओपी कोहली
33. सरकार ने आधार कानून को किया अधिसूचित
- इससे अब आधार को लाभार्थियों को सरकार की तरफ से सब्सिडी और लाभ के स्थानांतरण में इस्तेमाल किए जाने को सांविधिक दर्जा मिल गया है।
34. अल्पसंख्यक समुदाय हेतु उद्यमशिलता एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘मानस’ का शुभारंभ
- इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के ओखला तथा दरियागंज क्षेत्र के लिए सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य संबंधी दो ऑनलाइन प्रशिक्षण केन्द्रों का भी उद्घाटन किया।
35. पर्रिकर ने पहले स्वदेश निर्मित सोनार डोम को हरी झंडी दिखाई
- पुणे स्थित रक्षा और अनुसंधान संगठन डीआरडीओ की प्रयोगशाला द्वारा डिजाइन किया गया तथा निर्मित सोनार अपनी तरह का देश में बना पहला उत्पाद है। दुनियाभर में कुछ ही कंपनियां इस तरह की संरचनाओं के निर्माण की क्षमता रखती हैं।
36. सरकारी भर्ती परीक्षा के अंकों के आधार पर अब प्राइवेट कंपनियां में भी मिलेगी जॉब
- अब तक इन परीक्षाओं मे प्राप्तांकों को सरकार अपने पास ही रखती आई है। अब से हम इन परीक्षाओं के अंकों को सभी नियोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे। यह काम उन्हीं उम्मीदवारों के मामले में होगा, जहां उनकी सहमति होगी।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा ली जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के अंकों को भी निजी क्षेत्र के नियोक्ता इस्तेमाल में ला सकते हैं। यह उनके लिए एक बेहतर आंकड़ा होगा, इससे उम्मीदवार की बेहतर जांच-परख हो सकेगी।
37. बीमा क्षेत्र में 49 प्रतिशत एफडीआई अब स्वत: मंजूरी के जरिये
- वर्तमान में बीमा क्षेत्र में 26 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी स्वत: मंजूरी मार्ग से है। 49 प्रतिशत तक एफडीआई के लिये विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से मंजूरी लेने की आवश्यकता होती है।
- एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘भारतीय बीमा कंपनी में कुल चुकता पूंजी का 49 प्रतिशत तक के विदेशी निवेश प्रस्ताव को स्वत: मार्ग से अनुमति होगी। हालांकि, यह बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के सत्यापन पर निर्भर होगा।’
- देश में 52 बीमा कंपनियां हैं जिनमें से 24 जीवन बीमा कारोबार में जबकि 28 साधारण बीमा क्षेत्र में हैं।
38. हिंदुजा बंधु ब्रिटेन में एशियाई मूल के सबसे धनी उद्यमियों की लिस्ट में टॉप पर
- इस एशियन धनी लोगों की लिस्ट में ब्रिटेन के शीर्ष 101 सबसे धनी एशियाई लोगों की कुल संपत्ति आंकी गई है।
- ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त नवतेज सरना द्वारा जारी इस सूची में इस्पात क्षेत्र के दिग्गज लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे नंबर पर हैं।
- हालांकि, मित्तल की संपत्ति 3.3 अरब पाउंड घटकर 6.4 अरब पाउंड रह गई है।
- वहीं अग्रणी एनआरआई उद्योगपति लॉर्डस्वराज पॉल 50 करोड़ पाउंड की संपत्ति के साथ 15वें नंबर पर हैं।
39. सिस्को करेगी 100 मिलियन डॉलर का निवेश
- कंपनी के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करने के बाद जारी बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि 10 करोड़ डॉलर में से चार करोड़ डॉलर स्टार्ट अप में निवेश किया जायेगा और देश में स्टार्ट अप को गति देने के लिए वर्ष 2020 तक ढाई लाख छात्रों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
- उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया और स्किल इंडिया के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दुहराते हुये कहा कि देश में डिजिटल तौर पर बदलाव, स्मार्ट सिटी, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट आफ थिंग्स के लिए छह इनोवेशन लैब और तीन सेंटर आफॅ एक्सपर्टीज शुरु किये गये हैं।
40. भारतीय अर्थव्यवस्था 2016-17 में 7.2 फीसदी ग्रोथ दर्ज करेगी: बीएमआई रिसर्च
- शोध संस्था ने कहा, हमारे अनुमान के मुताबिक भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ वर्ष 2016-17 के लिये 7.2 फीसदी रहेगी। इससे पहले वर्ष 2015-16 के लिए इसने 7.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।
- शोध संस्था ने वर्ष 2014-15 में भारत की 7.2 फीसदी ग्रोथ का अनुमान व्यक्त किया था। बीएमआई रिसर्च ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हैं। यह औद्योगिक उत्पादन और व्यापार आंकड़ों से परिलक्षित हो रहा है।
बीएमआई
- स्थापना: 1984
- सीएफओ: साइमन लोंगफिल्ड
41. चालू खाता घाटा कम हुआ
- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, "चालूखाता घाटा 2015-16 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में जीडीपी का 1.3 फीसदी या 7.1 अरब डॉलर रहा, जो 2014-15 की तीसरी तिमाही में जीडीपी के 1.5 फीसदी या 7.7 अरब डॉलर से कम है। "बयान के मुताबिक, "चालू खाता घाटा में गिरावट मुख्यत: व्यापार घाटे में गिरावट के कारण दर्ज किया गया, जो 38.6 अरब डॉलर से घटकर 34 अरब डॉलर हो गया है।"
42. रिन्युएबल एनर्जी पर निवेश करने वाले टॉप 10 देशों में शामिल भारत-चीन
- यूएन इन्वॉयर्नमेंट प्रोग्राम की ‘ग्लोबल ट्रेंड्स इन रिन्युएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट 2016’ रिपोर्ट के मुताबिक चीन, भारत और ब्राजील सहित विकासशील देशों ने 2014 की तुलना में 2015 में 19 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 156 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जाहिर की। वहीं विकसित देशों का निवेश 2015 में 8 फीसदी घटकर 130 अरब डॉलर रह गया।
43. आईटीसी (ITC) ने खरीदी टेक्निको एग्री साइंसेज
- आईटीसी ने टेक्निको एग्री साइंसेज की पूरीइक्विटी हिस्सेदारी 121 करोड़ रुपये में खरीद ली है। इस सौदे के तहत टेक्निको एग्री साइंसेज अब आईटीसी की सहायक कंपनी बन गयी है।
44. यूएसएआईडी एवं एडीबी ने भारत में सोलर पार्क बनाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

- इसके अतिरिक्त यूएसएआईडी भारत में एडीबी के सहयोग से 500 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा एवं सोलर पार्क बनाएगा।
एशियाई विकास बैंक
• स्थापना : 1966
• मुख्यालय : मनीला फिलीपींस
• राष्ट्रपति : तकेहिको नकाओ
• स्थापना : 1966
• मुख्यालय : मनीला फिलीपींस
• राष्ट्रपति : तकेहिको नकाओ
45. विश्व बैंक ने जॉर्डन व राजस्थान को ऋण मंजूर किया

- विश्व बैंक ने राजस्थान के लिये भी 250 मिलियन के विकास नीति ऋण को मंजूरी दे दी है।
विश्व बैंक
• स्थापना : 1944
• मुख्यालय : वाशिंगटन
• अध्यक्ष : जिम योंग किम
• स्थापना : 1944
• मुख्यालय : वाशिंगटन
• अध्यक्ष : जिम योंग किम
46. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 5,050 करोड़ रुपए की पूंजी जल्द डालेगी सरकार
- संसद ने पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अतिरिक्त पूंजी डालने के लिए 5,050 करोड़ रुपए के अतिरिक्त व्यय को पहले ही मंजूरी दे दी है।
47. फ्रीचार्ज ने की पेमेंट गेटवे सीसीए एवेन्यू के साथ साझेदारी
- प्लेटफार्म की पहुंच होटल, खुदरा एवं शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख आनलाइन कारोबारियों तक हो गयी है। यह व्यापारियों को पेमेंट सीमा 1,00,000 रुपये तक अपग्रेड करने की सुविधा देगा।
48. 2016-17 में एशिया की वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान: एडीबी
- एडीबी के नए एशियाई विकास परिदृश्य के मुताबिक इस क्षेत्र की वृद्धि दर 2016 और 2017 में 5.7 प्रतिशत रहेगी। इस क्षेत्र की वृद्धि दर 2015 में 5.9 प्रतिशत थी।
- दिसंबर में जारी एडीओ के पूरक दस्तावेज में अनुमान जताया गया था कि विकासशील एशिया की वृद्धि 2016 में छह प्रतिशत रहेगी।
एडीबी
- स्थापना: 1966
- मुख्यालय: फिलीपींस
- अध्यक्ष: तकेहिको नकाऊ
49. लखनऊ मेट्रो के लिए 450 मिलियन यूरो का लोन एग्रीमेंट
- यह कर्ज 20 साल में चुकाना होगा। पहले चार साल तक कोई इंस्टॉलमेंट नहीं देना होगा। बाकी बचे 16 साल में कर्ज की अदायगी करनी होगी। बैंक का ये लोन लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत का आधा है।
- डील से पहले चरण के तहत बैंक और भारत सरकार के बीच 200 मिलियन यूरो के अमाउंट पर एमओयू हुआ।
50. ई-कॉमर्स में 100% एफडीआई को मंजूरी
- दिशा निर्देश में हालांकि कहा गया है कि ई-कामर्स कंपनी को अपने मार्केट प्लेस पर किसी एक वेंडर या अपने समूह की कंपनी को कुल बिक्री का 25 प्रतिशत से अधिक करने की अनुमति नहीं होगी।
- ई-कॉमर्स में 100 फीसदी एफडीआई से अब ई-रिटेल वाली कंपनियां भारत में रजिस्टर हो सकेंगी और सीधे विदेशी निवेश यानि एफडीआई बढ़ेगा। कंपीटिशन के कारण ग्राहकों को फायदा होगा और सरकार को भी आमदनी होगी।
51. 22 एनबीएफसी का पंजीकरण रद्द
- भारतीय रिजर्व बैंक ने रिजर्व बैंक कानून, 1934 की धारा 45-आई के उपबंध (ए) के तहत पंजीकरण रद्द किया।
- केंद्रीय बैंक ने बताया कि जिन कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया है उनमें कुंदन लीजिंग एंड फिनवेंस्ट, अमजान कैपिटल, वुमा माहेश्वरी फिन्वेस्ट, नवलसंस होल्डिंग्स, रासिरा इनवेस्टमेंट्स, सुरिन इनवेस्टमेंट्स, एम3 इनवेस्टमेंट मैनेजर्स, मैसकट कॉमर्स, इंटीग्रिटी ट्रेडिंग कंपनी, लाइमटेक्स इंपेक्स, श्यामा श्री फूड्स, वृंदावन सर्विसेज, निरंकार इनवेस्टमेंट्स, डिग्निटी मोटर्स फाइनेंस, क्रीडेंस सिक्युरिटीज, इंटरनेशनल स्टील इंडस्ट्रीज, ट्रेपेची टेक्सटाइल, आकांक्षा कंसल्टेंसी, सियेरा इनवेस्टमेंट्स, प्रियम कमर्शल इंटरप्राइजेज, बिनी कमर्शल इंटरप्राइजेज, आर.आर. सिक्यूरिटीज शामिल हैं।
52. रिलायंस और राफेल के बीच हुआ करार, मिलकर बनाएंगे 'मिसाइल
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस नेइस्राइल की राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम के साथ भारत में संयुक्त उद्यम लगाने के लिए एक करार किया है। ये संयुक्त उद्यम विशेषीकृत क्षेत्रों मसलन हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल आदि पर ध्यान केंद्रित करेगा।
- सरकार के मौजूदा दिशानिर्देशों के मुताबिक, संयुक्त उद्यम में रिलायंस डिफेंस की 51 प्रतिशत और राफेल की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
- दोनों कंपनिया एक ही साथ संयुक्त उद्यम का इरादा कर अगले दस साल में 10 अरब डालर यानी 65,000 करोड रुपये की परियोजनाएं हासिल करने का है।
- रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि परियोजना का शुरुआती पूंजीगत व्यय 1,300 करोड़ रपये होगा. इसमें प्रौद्योगिकी की लागत शामिल नहीं है।
53. गुजरात और महाराष्ट्र देश के कुल निर्यात में सबसे बडे भागेदार
देश के कुल निर्यात में गुजरात और महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत है, जबकि शीर्ष पाँच राज्यों से कुल 69 प्रतिशत निर्यात होता है।
- उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा आज यहाँ जारी एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात तथा महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और आँध्र प्रदेश भी शीर्ष पाँच निर्यातक राज्यों में शामिल हैं।
- यह विश्लेषण वित्त वर्ष 2007-08 से 2014-15 के बीच के आँकड़ों के आधार पर हुआ है।
54. डेल की आईटी सेवा खरीदेगी जापान की एनटीटी डेटा
- इस साझेदारी से जापानी कंपनी एनटीटी डेटा को संयुक्त अमेरिका के बाजरों में अपनी साख जमाने में मदद मिलेगी जहां कंपनी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, आईटी, बीमा और वित्तीय परामर्शी सेवाओं में विस्तार करना चाह रही है।
डेल
- स्थापना: 1984
- मुख्यालय: टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका
- सीईओ: माइकल एस डेल
एनटीटी
- अध्यक्ष और सीईओ - तोशियो इवामोटो
- मुख्यालय: जापान
55. वित्तीय ट्रोजन संक्रमण मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर
- सिमेन्टेक ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत 2014 में 5वें स्थान से 2015 में तीसरे स्थान पर आ गया है।
56. 2020 तक 2026 बिलियन का होगा मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग
इंटरनेट के लगातार हो रहे विस्तार से डिजिटल विज्ञापन के जोर पकड़ने की बदौलत वर्ष 2020 तक देश के मीडिया एवं मनोरंजन (एमएंडई) उद्योग का कारोबार सालाना 14.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2260 अरब रुपये पर पहुँच सकता है।
- वाणिज्य एवं उद्योग संगठन फिक्की एवं शोध सलाह देने वाली कंपनी केपीएमजी की आज जारी संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट की पहुँच अधिक से अधिक लोगों तक होने के कारण देश में मोबाइल और वीडियो विज्ञापनों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
- विज्ञापनों से प्राप्त होने वाला कुल राजस्व करीब 99400 करोड होगा।
57. बाइक शेयर करने के लिए गुड़गांव में ‘उबर मोटो’ सेवा शुरू
- कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। उबर ने इस सेवा के लिए न्यूनतम किराया 15 रुपये तय किया है।
58. यूएस: जनरल रॉबिंसन बनी लड़ाकू कमान संभालने वाली पहली महिला
- वे फौजी लड़ाकू कमान का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी।
- वे अभी प्रशांत महासागर में अमेरिकी वायुसेना की कमांडर हैं। रक्षा मंत्री कार्टर ने कहा कि रॉबिंसन ने वायुसेना में बेहतरीन काम किया है। वे तीन दशक से सेना में हैं।
59. हुवेई ने सितारा फुटबॉलर मैसी को बनाया ग्लोबल ब्रांड एम्बेस्डर
- हुवेई इंडिया सीबीजी प्रेसिडेंट एलन वांग ने इस मौके पर कहा कि हमारे ब्रांड की तरह जो कि उत्कृष्टता और नवीनता के लिए प्रयासरत है, मैसी भी दृढ़ता, महानता और श्रेष्ठता के प्रतीक हैं।
- मैसी को ब्रांड एम्बेस्डर बनाने वाली हुवेई ने 2015 में 108 मिलियन स्मार्ट फोन निर्यात किए थे। ऐपल और सैमसंग के बाद हुवेई दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है।
हुवेई
- स्थापना: 1987
- मुख्यालय: चीन
60. पेटीएम ने पाटिल को अध्यक्ष बनाया
- पेटीएम ने बताया कि चीनी कंपनी के साथ पाँच साल से जुड़े श्री पाटिल पेटीएम के विदेशी कारोबार पर फोकस करेंगे।
पेटीएम
- स्थापना: 2010
- मुख्यालय: नोएडा
61. न्यायमूर्ति एच एल दत्तू अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो के सदस्य के रूप में नियुक्त
- न्यायमूर्ति एच एल दत्तू के अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो के सदस्य के रूप में नियुक्त होने के साथ ही एनएचआरसी (भारत) अब राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था (जेनेवा) में मंगोलिया, कतर और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा|
62. भारतीय मूल की नंदिता बख्शी बैंक ऑफ वेस्ट की सीईओ नियुक्त

- उन्हें माइकल शेपर्ड के स्थान पर सीईओ बनाया गया है तथा वे 1 अप्रैल 2016 से आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण करेंगी।
63. राकेश मोहन होंगे नेस्ले इंडिया के निदेशक मंडल में शामिल
- कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोहन नेस्ले इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र गैर कार्यकारी निदेशक के बतौर एक मई 2016 से शामिल होंगे।
नेस्ले
- स्थापना: 1905
- मुख्यालय: वेवे, स्विट्जरलैंड
- सीईओ: पॉल बुल्के
64. हिमाचल को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार
- नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार प्रदेश सरकार को खाद्यान्न उत्पादन में सराहनीय उपलब्धियों के लिए वर्ष 2014-15 के लिए प्रदान किया गया।
- केंद्र सरकार द्वारा यह पुरस्कार कृषि मंत्रालय द्वारा धान, गेहूं, मोटे अनाज, दालों और कुल खाद्यान्न उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन 15.41 लाख टन से बढ़कर करीब 16.73 लाख टन तक पहुंचा है।
हिमाचल प्रदेश
- राजधानी: शिमला
- मुख्यमंत्री: वीरभद्र सिंह
- राज्यपाल: आचार्य देव व्रत
65. दीपिका, श्रीजेश बने साल के बेहतरीन खिलाड़ी
- हॉकी इंडिया (एचआई) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शनिवार को 'धु्रव बत्रा प्लेयर ऑफ द अवार्ड' के लिए पुरुष वर्ग में गोल कीपर पी. आर. श्रीजेश और महिला वर्ग में दीपिका का चयन किया गया।
66. 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा
3वें राष्ट्रीय पिल्म पुरस्कारों की घोषणा 28 मार्च 2016 को की गयी। भारतीय फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा घोषित यह पुरस्कार 2015 भारतीय सिनेमा की श्रेष्ठ फिल्मो को दिया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : कंगना रनाउत को 'तनु वेड्स मनु' के लिए
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' के लिए
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : एसएस राजमौली की 'बाहुबली'
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : संजय लीला भंसाली को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म : फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को
- सर्वाधिक फिल्म फ्रेंडली राज्य : गुजरात
67. गिनीजबुक में दर्ज हुआ गायिका पी सुशिला का नाम
- 80 साल की सुशीला ने 17,700 सोलो, ड्युएट और कोरस वाले गाने गाए हैं, जो न केवल तेलगु भाषा में हैं बल्कि तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, ओड़िया, संस्कृत, तुलू और बडगा भाषा में हैं।
68. पल्लवी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज
- माना पास जो कि विश्व का सबसे ऊंचा बाइक पास है, को पार करने वाली वे पहली महिला है।
69. स्वर्ण पदक के साथ योगेश्वर दत्त ने हासिल किया ओलंपिक कोटा
- योगेश्वर ने फाइनल तक पहुंचने के सफर में तीनों मुकाबले जीते थे। उन्होंने क्वालीफिकेशन दौर में उत्तर कोरिया के किम जू सोंग को 8-1 से हराया था। इसके बाद वियतनाम के जुआन डिनएंगुयेन को 12-2 से मात दी और सेमीफाइनल में कोरिया के ली सियुंग चुल को 7-2 से हराया।
- मौजूदा टूर्नामेंट रियो ओलंपिक के लिये दूसरा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। पहला पिछले साल लास वेगास में हुई विश्व चैम्पियनशिप थी, जिसमें नरसिंह ने पुरुषों के 74 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कोटा हासिल किया था।
70. तस्कीन और सन्नी पर लगा आईसीसी का बैन
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच में बांग्लादेश के दो गेंदबाजों का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था।
आईसीसी
- स्थापना: 1909
- मुख्यालय: दुबई
- चेयरमैन: शशांक मनोहर
- अध्यक्ष: जहीर अब्बास
71. शेन वॉटसन ने की संन्यास की घोषणा
- वॉटसन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने बीते सात सितम्बर के बाद से अपने देश के लिए एकदिवसीय क्रिकेट नहीं खेला है।
72. भारत फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी करेगा

- फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल को अंडर 16 विश्व कप फुटबॉल के नाम से शुरू किया गया था जिसे बाद में अंडर 17 में बदल दिया गया था।
फीफा
• स्थापना: 1904
• मुख्यालय: ज्यूरिख
• अध्यक्ष: जीआनी इन्फैनटिनों
• स्थापना: 1904
• मुख्यालय: ज्यूरिख
• अध्यक्ष: जीआनी इन्फैनटिनों
73. सर्गेय कार्जाकिन ने विश्व कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट-2016 जीता
- फाइनल राउंड में रूसी ग्रैंडमास्टर ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुअना को हराया।
74. ‘कथाप्रसंगम’ के उस्ताद एवं अभिनेता वी डी राजप्पन का निधन
- मलायलम की 50 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले राजप्पन को मुख्य रूप से उनकी अद्भुद व्यंगात्मक ‘कथाप्रसंगम’ शैली के लिए जाना जाता है।
- राजप्पन की यादगार हास्य व्यंगात्मक भूमिकाओं में ‘कथाप्रसंगम’, ‘कुमारी ईरमा’, ‘मक मक’, ‘प्रिये निन्ते कुरा’, ‘अमिट्टु’, ‘पोथु पुर्थी’, और ‘एन्नेनुम कुरंगेट्टांदेह’ शामिल हैं।
75. नहीं रहे इंटेल के पूर्व सीईओ एंडी
- उन्होंने ही इंटेल को शीर्ष चिप निर्माता कंपनी बनाया था। ग्रोव 1968 में स्थापित इंटेल को नए दौर में लेकर गए। उन्होंने "इंटेल इनसाइड" प्रोसेसर की अगुआई की । इसका आज दुनिया के 80 फीसद से ज्यादा पर्सनल कंप्यूटरों में उपयोग किया जाता है।
76. डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री अंकेर जोएरजेनसन का निधन
- जोएरजेनसन ने वर्ष 1972 से 1973 और फिर वर्ष 1975 से 1982 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
77. हॉलैंड के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी जोहान क्रूफ का निधन
- क्रूफ की गिनती फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में होती है। जोहान क्रूफ ने 1974 में हॉलैंड को फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था।
78. हॉलीवुड के हास्य अभिनेता गैरी शंद्लिंग का निधन
- वे तमाशा के लिए जाने जाते थे, जिनमे से ‘इट्स गैरी शंद्लिंग शो’ और ‘द लैरी सैंडर्स शो’ विश्व प्रसिद्ध है|
- उन्होंने लोकप्रिय ग्रैमी पुरस्कार की मेजबानी 1990, 1991, 1993 और 1994 में की और एमी पुरस्कार की मेजबानी 2000 और 2004 में किया।
79. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालमुनि चौबे का निधन
- चौबे ने 1996 से लेकर 2009 तक लोकसभा में चार बार बक्सर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।
- वह विधानसभा में कैमूर जिले की चैनपुर सीट से तीनबार विधायक रहे थे।
80. ग्लोबल कैथोलिक नेटवर्क की संस्थापक मदर ऐंजेलिका का निधन

- मदर एंजेलिका की सेहत में वर्ष 2001 से ही गिरावट आ रही थी। उस साल क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उन्हें मस्तिष्क आघात आया था। वह कभी भी बोल पाने की अपनी पूरी क्षमता वापस प्राप्त नहीं कर पाईं। उन्हें बाद के वर्षों में कई अन्य हल्के आघात भी आए।
81. जिम हैरिसन का निधन
- 1979 में प्रकाशित मोंटना फैमिली पर आधारित उनका उपन्यास ‘लैजेंड्स ऑफ फॉल’ काफी मशहूर रहा था।
82. ऑस्कर विजेता अभिनेत्री पैटी ड्यूक का निधन
- पैटी ने 16 साल की कच्ची उम्र में ‘द मिरिकल वर्कर' (1963) फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता और सबसे कम उम्र में ऑस्कर जीतने वाली अभिनेत्री बन गईं। उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया।
- उन्होंने दो गोल्डन ग्लोब और तीन एमी अवार्ड भी जीते थे। 2004 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में उनका नाम हमेशा के लिए अमर हो गया।
No comments:
Post a Comment