1. यूनेस्को में आर्यभट्ट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण
यूनेस्को
- स्थापना: 1945
- मुख्यालय: पेरिस
2. दुबई में बनेगा बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर
- प्रॉपर्टी डेवलपर एम्मार ने कहा कि दुबई के क्रीक हार्बर में छह वर्ग किलोमीटर का मास्टर डेवलपमेंट 828 मीटर के बुर्ज खलीफा से कुछ ऊंचा होगा।
3. बनेगा एशिया को अफ्रीका से जोड़ने वाला पुल
- पांच दिन की मिस्र यात्रा पर आए शाह ने क़ाहिरा में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि लाल सागर पर पुल बनने से सऊदी अरब और मिस्र के बीच व्यापार बढ़ेगा।
सऊदी अरब
- मुद्रा: रियाल
- राजधानी: रियाद
- किंग: सलमान बिन अब्दुलअजीज
मिस्र
- मुद्रा: पाउंड
- राजधानी: काहिरा
- राष्ट्रपति: अब्देल फतह अल सीसी
- प्रधानमंत्री: शरीफ इस्माइल
4. हाशिम थाची ने कोसोवो के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की
- थाची, अतिफेट जह्ज्गा के स्थान पर 26 फरवरी 2016 को निर्वाचित हुए थे।
- 2008 में सर्बिया से आजादी के बाद कोसोवो के राष्ट्रपति बनने वाले वह चौथे व्यक्ति हैं।
5. फ्रांस में स्थापित होगा महाराजा रंजित सिंह काबुत
- पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने निवास स्थान पर एक बैठक के दौरान सैंट ट्रोपेज के डिप्टीमेयर श्री हेनरी ऐलार्ड के नेतृत्व में दौरे पर आये एक शिष्टमंडल को यह जानकारी दी जो कि जनरल ऐलार्ड के परिवार से ही हैं।
फ्रांस
- मुद्रा: फ्रैंक
- राजधानी: पेरिस
- राष्ट्रपति: फ्रेंकोइस ओलांदे
6. यूक्रेन के प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेनियक ने दिया इस्तीफा
एक महीने से जारी राजनीतिक संकट के बीच यूक्रेन के प्रधानमंत्री अर्सेनिय यात्सेनयुक ने अपने इस्तीफे देने के फैसले की घोषणा की। इस संकट से सरकारी काम काज प्रभावित हो रहा था।

- यूक्रेन के 15वें प्रधानमंत्री अर्सेनिय यात्सेनयुक एक वकील तथा अर्थशास्त्री थे।
- उन्होनें 2005-2006 में वित्त मंत्री के तौर पर कार्य किया था।
- 2007 में उन्होनें विदेश मंत्री तथा 2007-2008 में संसद के अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया था।
यूक्रेन
• राजधानी: कीव
• मुद्रा: रिव्निया
• राष्ट्रपति: पेट्रो पोरोशेंको
• राजधानी: कीव
• मुद्रा: रिव्निया
• राष्ट्रपति: पेट्रो पोरोशेंको
7. चीन और पाकिस्तान का संयुक्त वायुसेना अभ्यास शाहीन-5 शुरू

- वर्ष 2011 से यह संयुक्त अभ्यास चीन और पाकिस्तान करते आ रहे हैं।
8. किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया
- संसद के कई सदस्यों ने किर्गिस्तान में सारियेव की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कि उन्होनें एक चीनी फर्म जिसके पास लाइसेंस भी नहीं था उस्को 100 मिलियन डॉलर का कॉंट्रेक्ट दे दिया था।
किर्गिज़स्तान
- राजधानी: बिशकेक
- मुद्रा: सोम
- राष्ट्रपति: अल्माजबेक अतमबायेव
9. भारत, अमेरिका के बीच सैन्य तंत्र को साझा करने पर सैद्धांतिक सहमति
- इसी दौरान दोनों मंत्रियों ने यह भी बताया कि एक-दूसरे के सैन्य सुविधाओं को साझा करने के लिए ‘लाजिस्टिक्स एक्सचेंज एग्रीमेंट’ पर सैद्धांतिक सहमति भी बन गई है। भारत अमेरिका के साथ किसी भी अन्य देश से अधिक सैन्य अभ्यास करता है।
10. नमामि गंगे के लिए भारत और जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर
- इस समझौते पर भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. मार्टिन ने और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में सचिव श्री शशि शेखर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
जर्मनी
- राजधानी: बर्लिन
- मुद्रा: यूरो
- चांसलर : एंजेला मार्केल
- राष्ट्रपति: जोकिम गौक
11. मानव तस्करी को रोकने के लिए भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी
- मानव तस्करी प्रकोष्ठ एवं कार्य बल दोनों ही देशों में मानव तस्करी को रोकने के लिए कार्य करेंगे।
- यह एमओयू दोनों देशों के बीच मित्रता के रिश्ते को मजबूत बनायेगा तथा मानव तस्करी, विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की तस्करी को रोकने, बहाली, राहत एवं उनके देश-प्रत्यावर्तन के मुद्दे पर आपसी सहयोग को शीघ्रता से बढ़ायेगा।
12. सरकार ने बिजली बचत की दो याजनाओं की शुरूआत की
- राष्ट्रीय उर्जा दक्ष कृषि पंप कार्यक्रम और
- राष्ट्रीय उर्जा दक्ष पंखा कार्यक्रम
- इन योजनाओं का क्रियान्वयन बिजली मंत्रालय केअधीन आने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) करेगी।
13. माइक्रो सोलर डोम ‘सूर्य ज्योति’ का शुभारंभ
- प्राथमिक अनुमानों के अनुसार अगर इस प्रौद्योगिकी को केवल 8 लाख परिवार ही अपना लेते हैं तो इससे 1750 लाख यूनिट ऊर्जा की बचत होगी।
14. केंद्रीय कैबिनेट ने दी नई तेल नीति को मंजूरी
- मंत्रिमंडल ने कच्चे तेल आयात क्षेत्र में एक नई व्यवस्था को मंजूरी दी है। इसके तहत अब सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अपने लिए नई आयात नीतियां तैयार करने की अनुमति दी जाएगी।
- नई नीतियों से तेल कंपनियों के परिचालन और कारोबारी लचीलेपन में वृद्धि होगी। मौजूदा तेल आयात नीति को वर्ष 1979 में मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी जिसे वर्ष 2001 में संशोधित किया गया था।
15. उत्तर प्रदेश सरकार अब एक दिन में पांच करोड़ पौधों का रोपण कर बनाएगी नया विश्व रिकार्ड
- इससे पहले राज्य सरकार ने पिछले साल नवम्बर में एक साथ 10 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड बनाया था।
16. उमा भारती ने जल फिल्म समारोह का उद्घाटन किया
- इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और समृद्धि के लिए जल संसाधन महत्वपूर्ण है और फिल्मों के जरिए कारगार तरीके से जल संरक्षण का संदेश दिया जा सकता है। लोगों के हित के लिए ऐसी फिल्में देश के कोन-कोने में दिखाई जानी चाहिए।
- फिल्म समारोह जल सप्ताह 2016 समारोह के हिस्से के रूप में जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक प्रतिष्ठान जल तथा विद्युत सलाहकार सेवा (वैपकॉस) लिमिटेड द्वारा किया गया।
17. भारत में लैंडटाइटल विधेयक पास करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान
- राज्य विधान सभा ने राजस्थान शहरी भूमि टाइटल प्रमाणन विधेयक - 2016 पारित कर दिया है।
- राज्य सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की अध्यक्षता में एक प्राधिकरण का गठन करेगी।
- इसका मतलब है कि नगर निगमों या राज्य विकास प्राधिकरण द्वारा शासित शहरी क्षेत्रों में रहने वाले राज्य के निवासी राज्य सरकार को मामूली शुल्क देकर अपनी भूमि का मालिकाना प्रमाण पत्र ले सकते हैं।
18. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आईएसबीएन पोर्टल का शुभारंभ किया
- यह एप्प विविध भाषाओं में छोटे लेखकों की मदद करने की एक बेहतर पहल है।
- प्रकाशकों और लेखकों के लिए ISBN नंबर को होना बेहद जरूरी होता है और अभीतक जो व्यवस्था थी उसके अनुसार इस नंबर के लिए काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन प्रकाशक, लेखक अब पोर्टल की वजह से सिर्फ सात दिनों में आईएसबीएन नंबर पा सकते हैं।
19. भारत-मालदीव के बीच हुए 6 समझौते

- एक समझौता अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन से प्राप्त आय पर दोहरे कराधान पर रोक लगाने को लेकर भी किया गया है।
मालदीव
• राजधानी: माले
• मुद्रा: रुफिया
• राष्ट्रपति: अब्दुल्ला यामीन
• राजधानी: माले
• मुद्रा: रुफिया
• राष्ट्रपति: अब्दुल्ला यामीन
20. झारखंड में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2% आरक्षण

- मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को विभिन्न विभागों की नियुक्तियों में दो प्रतिशत आरक्षण देगी।अब तक खेल प्रतिभाओं को सिर्फ पुलिस विभाग की नियुक्तियों में दो प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था।
झारखण्ड
• कैपिटल: रांची
• मुख्यमंत्री : रघुवर दास
• गवर्नर: द्रौपदी मुर्मू
• कैपिटल: रांची
• मुख्यमंत्री : रघुवर दास
• गवर्नर: द्रौपदी मुर्मू
21. प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में बाघ संरक्षण पर तीसरे एशिया मंत्री स्तरीय सम्मेलन का उदघाटन किया
- तीन दिन के इस आयोजन में संबंधित देशों से सातसौ से अधिक बाघ विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, प्रबंधक, दानकर्ता तथा अन्य संबंधित लोग शामिल होंगे।
22. प्रभु ने CCTV कैमरे वाली पहली ट्रेन 'शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस' का किया शुभारंभ
- इस पर करीब 36.71 लाख रुपए का खर्च आया है। सीसीटीवी फुटेज को एक स्टोरेज डिवाइस में रिकार्ड किया जाएगा। एक महीने का डाटा इसमें रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।
- हर डिब्बे में 4 से 6 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं।
23. दुनिया की टॉप ट्रेनों में शामिल हुई भारत की महाराजा एक्सप्रेस
- रेलगाड़ी ने अतिथियों को विलासिता भरी यात्रा के अनुभव को पुन र्परिभाषित किया ताकि अतुल्य भारत की संपन्न सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रदान करने वाले गंतव्य जाने का अवसर प्रदान किया जा सके।
24. दिल्ली सरकार ने पूछो (PoochhO) कार पूल एप्प आरंभ किया
- कारपूलिंग के लिए स्वयं को रजिस्टर करना होगा। यह रजिस्ट्रेशन 1 से 5 किलोमीटर के दायरे में दिखाए जाने वाले विकल्पों में करना होगा।
- सुरक्षा के लिहाज से, विशेषकर महिलाओं के लिए, उन्हें अपना मोबाइल नंबर देना आवश्यक नहीं है। वे कार ड्राईवर से बिना नंबर शेयर किये बात कर सकते हैं।
25. हरियाणा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम एवं मेवात का नाम नूंह किया
- गुड़गांव का नाम बदलने का निर्णय गुड़गांव के लोगों द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर लिया गया।
हरियाणा
- राजधानी: चंडीगढ़
- राज्यपाल: कप्तान सिंह सोलंकी
- मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
26. इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में अमेरिका टॉप पर, भारत 44वें स्थान पर
- GCI 2016 द्वारा आकलित 50 देशों का सकल घरेलू उत्पाद वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 90 प्रतिशत है और दुनिया की आबादी का 78 प्रतिशत है।
- हुआवेई का दावा है कि GCI के सर्वेक्षण के परिणामों में 10 देशों के 10 कार्य क्षेत्र से 3,000 कंपनियां शामिल है।
27. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) सैन्य खर्च रिपोर्ट2015
- थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के आंकड़ों के मुताबिक 2015 में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च अमेरिका का रहा।
- अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा सैन्य खर्च चीन, सउदी अरब, रूस और ब्रिटेन ने किया।
सिपरी
- स्थापना: 1966
- मुख्यालय: स्वीडन
28. नीता अंबानी एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला करोबारी: फोर्ब्स
- इस सूची में आठ भारतीय महिलाओं ने स्थान बनाया है। एसबीआई की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरूंधती भट्टाचार्य को 2016 की 'एशिया की 50 शक्तिशाली महिला कारोबारी' की सूची में दूसरा स्थान दिया गया है।
29. श्री पीयूष गोयल ने वाराणसी में आईपीडीएसके अंतर्गत भूमिगतकेबिल बिछाने के कार्य हेतू आधारशिला रखी
- विद्युत मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए 432 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं।
- इस योजना के अंतर्गत ऊपर होकर जाने वाले केबलों को भूमिगत करना, 33 के.वी.के दो नए उप-स्टेशनों की स्थापना और मौजूदा 11 उप-स्टेशनों में क्षमता का विस्तार करना शामिल है।
30. मनरेगा के तहत केंद्र राज्यों को देगा 12230 करोड़ रुपए
- ग्रामीण विकस मंत्रालय के मुताबिक इस फंड की मदद से राज्य सरकारें 2015-16 का बकाया पैंमेंट करने के साथ-साथ 2016-17 के दौरान मनरेगा के तहत नए प्रोजेक्ट्स पर भी खर्च कर सकेंगे।
31. एयरटेल ने एयरसेल से खरीदा आठ सर्किलों का 4जी स्पेक्ट्रम
- एयरसेल के पास 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम यानी रेडियो वेव बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, आसाम, पूर्वोत्तर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में हैं।
- इस अधिग्रहण के साथ एयरटेल देश भर में 4जी स्पेक्ट्रम वाली ऑपरेटर बन जाएगी। सरकार की ओर से स्पेक्ट्रम की बिक्री से जुड़े नियमों को उदार बनाए जाने के बाद से टेलीकॉम क्षेत्र में ऐसे सौदे शुरू हो गए हैं।
32. विश्व व्यापार संगठन की रिपोर्ट मे 30 टॉप निर्यातकों में भारत 19वें स्थान पर
- टॉप आयातकों में भारत की रैंकिंग 2015 में एक पायदान खिसककर 13वें स्थान पर आ गयी जो इससे पिछले वर्ष में 12वें स्थान पर था।आयात में अमेरिका प्रथम स्थान पर रहा।
- भारत का निर्यात पिछले साल 17.2% घटकर 267 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 392 अरब डॉलर का रहा।वर्ष 2014 में देश का निर्यात और आयात क्रमश: 317 अरब डॉलर तथा 460 अरब डॉलर था।
- रिपोर्ट के अनुसार वाणिज्यिक सेवाओं के शीर्ष 30 निर्यातकों में भारत 8वें स्थान पर बना हुआ है। आयात के मामले में भारत 10वें स्थान पर है।
- वर्ष 2015 में भारत का वाणिज्यिक सेवाओं का निर्यात 158 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 126 अरब डॉलर था।
- रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने 2015 में सर्वाधिक 2275 अरब डॉलर मूल्य का वस्तुओं का निर्यात किया।
- विश्व में कुल वस्तुओं का निर्यात पिछले साल 16482 डॉलर जबकि आयात 16766 अरब डॉलर का था।
33. भारती एयरटेल की सहायक कंपनी को मिला भुगतान बैंक लाइसेंस
- पिछले साल हुए एक समझौते के तहत कोटक महिंद्रा बैंक एएमएसएल में 9 फीसदी हिस्सा रखती है जिसके साथ एएमएसएल भुगतान बैंक स्थापित करेगी।
34. नाउरू अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक का 189वां सदस्य बना
दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र नाउरू अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक का 189वां सदस्य बन गया है।
- 1996 में संयुक्त राष्ट्र में दुनिया के सबसे छोटे स्वतंत्र गणराज्य के रूप में शामिल होने वाले नाउरू ने अप्रैल 2014 में वाशिंगटन स्थित आईएमएफ और विश्व बैंक में सदस्यता के लिए आवेदन किया था।
नाउरू
- राजधानी: यारेन
- मुद्रा: डॉलर
- राष्ट्रपति: बेरॉन वाका
35. भारत की वृद्धि दर 2016-17 में रहेगी 7.5 फीसदी, आईएमएफ ने जताया सुधार पर भरोसा
- इसमें कहा गया है कि धारणा में सुधार और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी, निजी निवेश में सुधार से वृद्धि को और प्रोत्साहन मिलेगा।
- आईएमएफ ने अपनी ताजा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में अपने अक्टूबर के अनुमान को कायम रखा है। भारत की वृद्धि दर 2016-17 में 7.5 फीसदी रहेगी।
- वैश्विक वृद्धि के बारे में आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 में यह 3.2 फीसदी तथा 2017 में 3.5 फीसदी रहेगी। आईएमएफ ने जनवरी में इस साल वैश्विक वृद्धि दर 3.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- स्थापना: 1945
- मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी
- प्रबंध निदेशक: क्रिस्टीन लेगार्ड
36. सी.पी. गुरनानी नैसकॉम के चैयरमैन नियुक्त
- क्वॉट्रो ग्लोबल सर्विसेज के चैयरमेन रमन रॉय को 2016-17 के लिए नैसकॉम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नैसकॉम
- स्थापना: 1988
- मुख्यालय: नई दिल्ली
37. सचिन तेंदुलकर ‘स्किल इंडिया' अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने
- स्किल इंडिया अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 जुलाई 2015 को न्यू दिल्ली प्रथम विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर की गयी, जिसका मकसद 40.2 करोड़ लोगों को विभिन्न प्रकार के कौशल सिखाना है।
- सचिन के स्किल इंडिया अभियान के लिए मनोनीत से इस अभियान के तहत भारत की मौजूदा युवा शक्ति का पूर्ण उपयोग करने में मदद मिलेगी।
38. गोजावाज़ ने अमिताभ कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया
- कुमार की नियुक्ति विजय घाडगे द्वारा मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) पद से हटने पर की गयी।
39. लावा के ब्रांड एंबेसेडर बने महेंद्र सिंह धोनी
- धोनी लावा के मल्टी-चैनल विज्ञापन अभियान के साथ-साथ ब्रांड से जुड़ी गतिविधियों का नया चेहरा होंगे। इस गठजोड़ के माध्यम से लावा का लक्ष्य अपने ब्रांड की पहचान को भारतीय हैंडसेट उद्योग में सर्वाधिक विश्वसनीय बनाना है।
40. वित्त सचिव जम्मू कश्मीर के लिए संपर्क अधिकारी नियुक्त
- उनकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री विकास पैकेज के सहज क्रियान्वयन के लिए राज्य को धन का प्रवाह तेजी से सुनिश्चित करने की होगी।
जम्मू और कश्मीर
- राजधानी जम्मू (सर्दी में), श्रीनगर (गर्मी में)
- राज्यपाल : एन. एन. वोहरा
- मुख्यमंत्री : महबूबा मुफ्ती
41. दिल्ली की प्रियदर्शिनी चटर्जी बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016
- समारोह में बेंगलुरू की सुश्रुति कृष्णा और लखनऊ की पंखुड़ी गिडवानी ने प्रथम और द्वितीय रनर अप का खिताब हासिल किया।
- प्रियदर्शिनी चटर्जी अब मिस वर्ल्ड 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
42. संत उपाधि से पूर्व मदर टेरेसा को ब्रिटेन ने दिया फाउंडर्स अवॉर्ड
- यह सम्मान वैश्विक एशियाई समुदाय के लोगों को उनकी अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और उन्हें पुरस्कत करता है।
- यह पुरस्कार व्यापार, लोकोपकार, मनोरंजन, संस्कृति और खेल सहित 14 श्रेणियों में दिया जाता है।
- उन्होंने मिशनरीज ऑफ चेरेटी की स्थापना की थी और 45 साल तक गरीब, बीमार, अनाथ और कोलकाता की सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोगों की खिदमत की थी।
43. खदीजा ईस्माइलोवा को यूनेस्को प्रेस स्वतंत्रता प्राईज 2016
अजरबेजान के पत्रकार खदीजा ईस्माइलोवा को यूनेस्को/ गिलर्मो केनो वर्ल्ड प्रेस स्वतंत्रता प्राईज 2016 से नवाजा गया है।

- उन्हें इस पुरस्कार के लिये 12 समाचार चैनल वाली जूरी ने विकट परिस्थितियों में की गई पत्रकारिता के लिये चुना है।
44. प्रियंका चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड

- प्रियंका चोपड़ा को 24 अप्रैल को दादा साहेब फाल्के की 147 वी जंयती के अवसर पर ये अवार्ड दिया जाएगा।
- यह उनका दूसरा ऐसा अवार्ड होगा। इससे पहले प्रियंका को 2011 में आई फिल्म ‘सात खून माफ’ के लिए दादासाहेब फिल्म फाउंडेशन की ओर से ‘मोस्ट मेमोरेबल पर्फोर्मेंस’ अवार्ड दिया गया था।
45. बनारस की सोनी ने बनाया 123घंटे 30मिनट तक कथक करने का विश्व रिकॉर्ड

- सोनी चौरसिया ने केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु का 123 घंटे 20 मिनट लगातार मोहिनी अट्टम डांस करने का वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ दिया है।
46. ऐश्वर्या राय को दिया गया 'ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर' सम्मान
- 42 वर्षीय ऐश्वर्या ने यह पुरस्कार अपनी बेटी अराध्या को समर्पित किया।
- ऐश्वर्या के अलावा टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को ‘ग्लोबल इंडियन आइकॉन’ के तौर पर सम्मानित किया गया।
47. जनरल जे जे सिंह फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑफिसर ऑफ द लिजियन ऑफ ऑनर से सम्मानित
- सिंह का चुनाव भारतीय सेना में तारकीय भूमिका निभाने पर किया गया तथा उनके द्वारा भारत एवं फ्रेंच आर्मी के मध्य किये गये सहयोग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण भी उनका चुनाव किया गया।
फ्रांस
- राजधानी: पेरिस
- मुद्रा: यूरो
- प्रधानमंत्री: मैनुएल वाल्स
48. पद्मा सचदेव को सरस्वती सम्मान
- पुरस्कार की चयन प्रक्रिया के तहत 2005 से 2014 के बीच में 22 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित पुस्तकों पर विचार करने के बाद चयन परिषद ने यह एलान किया।
- इस सम्मान के तहत 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति और प्रतीक चिह्न भेंट किया जाता है।
- भारत के ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन और के. शशिकिरण ने फाइनल राउंड में विएतनाम के खिलाफ दूसरे और चौथे बोर्ड पर जीत दर्ज की। वहीं, ग्रैंडमास्टर बी अधिबान और विदित संतोष गुजराथी ने पहले और तीसरे बोर्ड पर विएतनाम के खिलाफ ड्रॉ खेला।
- भारत 17 अंक के साथ शीर्ष पर रहकर चैंपियन बना। वर्ल्ड चैंपियन चीन (15 अंक) को दूसरे स्थान ने संतोष करना पड़ा।
50. ली चोंग वेई ने 11वीं बार मलेशिया ओपन बैडमिंटन ख़िताब जीता
- ली चोंग ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व के शीर्ष खिलाड़ी चीन के चेन लोंग को 21-13,21-8 से हराया।
51. डैनी विलेट ने जीता यूएस मास्टर्स गोल्फ 2016 खिताब
- उन्होंने आखिरी नौ होल में अच्छा प्रदर्शन करके मौजूदा चैंपियन जोर्डन स्पीथ को पीछे छोड़ा। उन्होनें आखिरी दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर तीन शॉट से जीत दर्ज की।
- वह गोल्फ के उदीयमान सितारे हैं जो दो साल में ही टॉप 10 में शामिल हो गये हैं।
52. मार्च के श्रेष्ठ एशियाई टूर गोल्फर चुने गए चौरसिया
- चौरसिया ने पिछले महीने शानदार प्रदर्शन कर 2015 वर्ष के ‘हिल्टन एशियन टूर गोल्फर’ अर्निबान लाहिड़ी और कोरियाई स्टार जेयूंगहुन वांग को दो शाट से पछाड़ते हुए अपना तीसरा एशियाई टूर खिताब जीता था।
53. इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स टेलर ने की संन्यास की घोषणा
- टेलर ने इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट और 27 वनडे मैच खेले। टेलर ने इंग्लैंड के लिए एक वनडे में कप्तानी भी की थी।
54. नहीं रहे दिग्गज पत्रकार योगेंद्र बाली
- वह ललित कला अकादमी की जनरल काउंसिल के सदस्य थे और इसकी कला, शिक्षा, प्रकाशन तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों से संबद्ध समितियों के भी सदस्य रहे।
- अपने लंबे करियर में योगेंद्र ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में बतौर संवाददाता भी सेवा दी।
- योगेंद्र द्वारा लिखित पुस्तकों में 'द कम्यूनल बोगी', 'चंद्र शेखर : एपॉलिटिकल बायोग्रॉफी', 'पवन चैमलिंग : डेयरिंग टू बी डिफरेंट' और 'श्रीसतगुरु राम सिंह जी एंड फ्रीडम मूवमेंट ऑफ इंडिया' शामिल हैं।
55. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी सिल्वेरा का निधन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सी सिल्वेरा का हृदयघात के कारण निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। सिल्वेरा केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले अब तक के पहले मिज़ो नेता थे।
- उनका जन्म 6 मई 1935 को हुआ तथा राजनीति में आने से पहले मिजोरम के बैप्टिस्ट चर्च में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर भी काम किया था।
- सिल्वेरा 1985 में राज्यसभा के लिए चुने गये और नौवीं, दसवीं तथा ग्यारहवीं लोकसभा चुनाव में विजयी हुये।
- वे 17 फरवरी 1994 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केन्द्रीय राज्यमंत्री नियुक्त किये गये। इसके बाद उन्हें उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
56. केजरीवाल ने लॉन्च की इमरान हाशमी की किताब
- बिलाल सिद्दीकी द्वारा लिखित पुस्तक के इमरान हाशमी सह लेखक हैं।
- किताब को पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है।
- इमरान हाशमी ने अपने छह साल के बेटे अयान की कैंसर से लड़ाई पर यह किताब लिखी है। पूरी किताब अभिनेता के चार वर्षीय बेटे अयान के किडनी के कैंसर से जूझने के दौरान उससे उबरने की उनकी यात्रा और इस दौरान हाशमी और उनकी पत्नी ने जो कुछ भी सहन किया उस लंबे संघर्ष के दौर की दास्तां कहती है।
57. स्कॉट कैली अंतरिक्ष के अनुभवों पर पुस्तक लिखेंगे
- इसका प्रकाशन अल्फ्रेड ए. नॉफ द्वारा किया जायेगा।
- उन्होनें स्पेंस स्टेशन में लगातार 340 दिन कार्य किया जो कि एक रिकॉर्ड है।
58. ‘अ स्टेट इन डिनायल: बी.जी. वर्गीज
- शशि थरूर ने इसे भारत – पाक संबंधों की सबसे सटीक व्याख्या बताया।
No comments:
Post a Comment