Thursday, 4 August 2016

2 August Daily Current Affair in Hindi

1. डब्ल्यूएचओ मानसिक विकार सूची से ट्रांसजेंडर्स को हटायेगा
विश्व स्वास्थ्य संगठन ट्रांसजेंडर्स को वर्गीकृत करने के अपने तरीके को बदलने पर विचार कर रहा है।
  • दरअसल शोधकर्ताओं और वकीलों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से मानसिक विकार सूची से ट्रांसजेंडर्स को हटाने की मांग की है।
  • मेक्सिको में राष्ट्रीय मनोरोग संस्थान ने इस बारे में शोध किया था।
2. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ने रन फॉर रियो को हरी झंडी दिखाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रन फॉर रियो’ को ओलंपिक की भावना और देश के ओलंपिक में रंगे माहौल की खुशी मनाने के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इस दौड़ की घोषणा युवा मामलों (आई / सी) और खेल राज्य मंत्री श्री विजय गोयल ने की। 
  • करीब 20,000 स्कूली बच्चों और युवाओं ने मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम से पांच किलोमीटर की रियो दौड़ में भाग लिया।
3. सेबी के नए उद्यम पोर्टल का पहला चरण शुरू
बाजार नियामक सेबी ने आन्तरिक व बाहरी शेयरधारकों तक सूचना समय पर पहुंचाने के लिये नए उद्यम पोर्टल का पहला चरण शुरू कर दिया है।
  • टेक महिन्द्रा द्वारा निर्मित पॉर्टल रजिस्टर्ड बिचौलियों को सुरक्षित, पारदर्शी व कागजरहित तरीके से बातचीत करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। 

4. न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की

न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • पटना उच्च न्यायालय के 39वें मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले वे कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। न्यायमूर्ति अंसारी 29 अक्टूबर 2016 को सेवानिवृत होंगे।
 5. पैलेट गन के विकल्प सुझाने के लिए टीवीएसएन प्रसाद समिति का गठन
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन (छर्रों वाली बंदूक) के विकल्प को सुझाने के लिए एक समिति का गठन किया है।
  • टीवीएसएन प्रसाद को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है तथा यह दो महीनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
  • हाल ही में कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन (Pellet Guns) के इस्तेमाल के तीव्र विरोध के कारण सरकार को यह समिति गठित करनी पड़ी है।

6. यूरिको कोईके टोक्यो की पहली महिला गवर्नर नियुक्त

जापान की पूर्व रक्षा मंत्री यूरिको कोइके टोक्यो की पहली महिला गवर्नर चयनित की गयीं। वे जापान की राजधानी टोक्यो की पहली महिला गवर्नर होंगी।
  • कोईके को इन चुनावों में 2.9 मिलियन वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हिरोया मसुदा एवं शुंतारो टोरीगोए को बड़े अंतर से हराया।
  • वे 1993 से 2016 तक जापान में हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स की सदस्य रहीं।
7. भारत अक्टूबर 2016 में कबड्डी विश्वकप की मेजबानी करेगा
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन द्वारा घोषणा की गयी कि वर्ष 2016 का कबड्डी विश्वकप मुकाबला भारत में आयोजित होगा। इसमें विश्व भर की 12 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • इस विश्वकप में भाग लेने वाले देश हैं - भारत, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, पोलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कोरिया, जापान और केन्या।
  • कबड्डी वर्ष 1990 में एशियन खेलों का हिस्सा बना एवं अब तक भारत ने सभी स्वर्ण पदक जीते हैं।   8. पटना पाइरेट्स फिर बना प्रो कबड्डी का बादशाह
पटना पाइरेट्स ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए जयपुर पिंक पैंथर्स को एकतरफा अंदाज में 37-29 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के चौथे संस्करण का खिताब जीत लिया।
  • पटना इस साल के शुरू में जनवरी को तीसरे संस्करण का खिताब जीता था और अब चौथे संस्करण का खिताब जीतकर प्रो कबड्डी में लगातार दो टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई।

9. ‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’ पुस्तक रिलीज
हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड नामक प्ले पर आधारित इसी नाम की पुस्तक विश्वभर में रिलीज हो गई है।
  • यह जेके रौलिंग की हैरी पॉटर आधारित आठवीं कहानी है।
  • यह कहानी 2007 में प्रदर्शित ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज’ के नौ साल बाद जारी हुई है।

No comments:

Post a Comment