Monday, 8 August 2016

3 - 6 August Current Affairs Quiz In Hindi

1. डब्ल्यूएचओ मानसिक विकार सूची से ट्रांसजेंडर्स को हटायेगा
 विश्व स्वास्थ्य संगठन ट्रांसजेंडर्स को वर्गीकृत करने के अपने तरीके को बदलने पर विचार कर रहा है।
दरअसल शोधकर्ताओं और वकीलों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से मानसिक विकार सूची से ट्रांसजेंडर्स को हटाने की मांग की है।
मेक्सिको में राष्ट्रीय मनोरोग संस्थान ने इस बारे में शोध किया था।

2. चीन ने पहला मोबाइल दूरसंचार उपग्रह लांच किया
 चीन ने मोबाइल दूरसंचार के लिए पहला उपग्रह सफलतापूर्व लांच किया। चीन के शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट के जरिये तिआनतोंग-01 उपग्रह को लांच किया गया।
यह चीन के स्वदेशी निर्मित उपग्रह मोबाइल दूरसंचार प्रणाली का प्रथम स्वदेशी उपग्रह और देश के अंतरिक्ष सूचना अवसंरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
तिआनतोंग-01 को चाइना अकादमी ऑफ स्पेस टेक्नॉलोजी ने डिजाइन किया है और इसकी ग्राउंड सेवा चीन दूरसंचार द्वारा संचालित होंगी।


3. दुबई में टैक्सी केरल पर्यटन को बढ़ावा देगी
 केरल पर्यटन ने दुबई में टैक्सियों पर एक अनोखा प्रचार अभियान चलाया है। इस नए तरीके के प्रचार अभियानों के तहत शहरों में चलने वाली टैक्सियों पर राज्य के झरनों और बैकवॉटर (समुद्री पानी की झीलों) आदि की तस्वीरों को प्रदर्शित कर प्रचार किया जा रहा है ताकि अरब देशों से आने वाले पर्यटकों को राज्य में आकर्षित किया जा सके।
लगभग 200 टैक्सियों पर केरल की ब्रांडिंग की जा रही है। इस प्रचार अभियान की टैग लाइन 'ए फारअवे लैंड, फोर आउर्ज़ अवे' (चार घंटे में सुदूर क्षेत्र पहुंचें) है। इसमें राज्य के झरनों, पहाड़ी क्षेत्रों, बांध या जलाशयों और आयुर्वेद पद्धतियों को दुबई की सडकों पर टैक्सियों के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा है।
यह प्रचार अभियान पूर्व में मुंबई मेट्रो और लंदन की टैक्सियों पर चलाए गए ऐसे ही अभियानों की सफलता को देखते हुए चलाया गया है। यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा।


4. मिस्र में पहली बार किया गया कथकली नृत्य का प्रदर्शन
 नृत्य की अपनी विशेष शैली के साथ कथकली नृत्य मंडली ने अपने पहले मिस्र दौरे पर अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किया।
मिस्र में इस नौ-सदस्यीय कथकली नृत्य मंडली की यात्रा, बिबलीओथेका अलेक्जेंड्रिना द्वारा आयोजित 14वें समर फेस्टिवल का एक हिस्सा थी।
मंडली पोर्ट सईद, इस्माइलिया और काहिरा समेत कई अन्य शहरों में भी अपने प्रदर्शन करेगी।


5. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ने “रन फॉर रियो” को हरी झंडी दिखाई
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रन फॉर रियो’ को ओलंपिक की भावना और देश के ओलंपिक में रंगे माहौल की खुशी मनाने के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौड़ की घोषणा युवा मामलों (आई / सी) और खेल राज्य मंत्री श्री विजय गोयल ने की।
करीब 20,000 स्कूली बच्चों और युवाओं ने मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम से पांच किलोमीटर की रियो दौड़ में भाग लिया।


6. आनन्दी बेन पटेल ने अमित शाह को सौंपा इस्तीफा
 गुजरात की मौजूदा मुख्यमंत्री आनन्दी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री पद ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंप दिया है।
उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जबकि पार्टी का राज्य में दबदबा कम होता जा रहा है जबकि विधान सभा चुनाव एक साल ही दूर है।


7. सुरेश प्रभु ने अगरतला-नई दिल्ली ‘त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस' का उद्घाटन किया
 रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अगरतला-नई दिल्ली ‘त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया।
त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन गुवाहाटी से नई-दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन के बीच चलेगी। अगरतला-दिल्ली रेल संपर्क पर 968 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इसके अलावा प्रभु ने बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद मजिबुल हक के साथ अगरतला-अखौरा रेल संपर्क प्रोजेक्ट की आधारशीला भी रखी। यह ट्रांस एशियाई रेल संपर्क का भाग है।


8. आन्ध्र प्रदेश ने खाद्य मूल्य श्रृंखला विकास के लिये जापान के साथ किया समझौता
 आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में एक खाद्य मूल्य श्रृंखला विकसित करने के लिए जापान के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
समझौते के तहत,  जापान का कृषि, वानिकी, और मत्स्य पालन मंत्रालय (MAFF) आंध्र प्रदेश में कृषि और भोजन से संबंधित उद्योग के क्षेत्र में जापानी कंपनियों को प्रत्यक्ष निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा।
एक खाद्य मूल्य श्रृंखला के विकास के साथ-साथ यह खाद्य औद्योगिक पार्कों की स्थापना और कोल्ड चेन का विकास करेगा।


9. 400 करोड़ रुपये की नमामि गंगे परियोजनाओं को स्वीकृति
 नमामि गंगे अभियान में कार्यान्वयन की दिशा में एक और महत्व पूर्ण कदम के अंतर्गत राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (एनजीआरबीए) की उच्चादधिकार प्राप्ते संचालन समिति (ईएससी) ने आज 400 करोड़ (लगभग) रूपए की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीअकृति दे दी है।
इन परियोजनाओं में घाटों का विकास, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी (उत्तराखंड) के खंड में घाटों, कानपुर में घाटों और का पुनर्वास/विकास, कानपुर शहर के नालों का प्रवाह, उत्तर प्रदेश में रामगंगा पर बिजनौर में घाटों का विकास, इलाहाबाद में घाटों का विकास कार्य, बिहार सार्वजनिक सुविधाओं/शमशान घाटों/नदी घाटों का निर्माण, झारखंड के साहिबगंज से राजमहल के खंड में घाटों और शमशान घाटों का विकास, पश्चिम बंगाल वनीकरण कार्यक्रम और उत्त रप्रदेश के बिजनौर में 13 घाटों और पांच शमशान गृहों का विकास शामिल है।


10. भारत तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन की मेजबानी करेगा
 भारत तंबाकू उत्पादों के अवैध व्यापार को समाप्त करने के लिए नवंबर में एक महत्वपूर्ण वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।
शिखर सम्मेलन नोएडा में भारतीय प्रदर्शनी मार्ट में नवंबर 7-12 के लिए निर्धारित है। इस शिखर सम्मेलन में 180 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
यह तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन (डब्ल्यूएचओ-FCTC) के पक्षकारों के सम्मेलन (COP7) का 7 वां सत्र है।

No comments:

Post a Comment