1. चीन में एक हजार से अधिक रोबोट ने एक साथ डांस कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
- कुछ रोबोट ने नाच नहीं दिखाया या गिर गए जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। हालांकि ज्यादातर रोबोट ने 60 सेकंड का नृत्य पूरा किया।
2. अमेरिका में पिज्जा एटीएम लांच
- इस मशीन में 70 तरह के 12 इंच के पिज्जा हैं, और यह उन्हें सिर्फ तीन मिनट में ताजा और गर्म परोसती है।
- पिज्जा खाने के शौकीन लोग 24 घंटे चलने वाली टचस्क्रीन मशीन के जरिए अपनी पसंद के पिज्जा को चुन सकते हैं। पिज्जा एटीएम 10 अगस्त को लोगों के लिए खुलेगा।
3. प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में मिशन भागीरथ का शुभारंभ किया; महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
- यह योजना सभी लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।
- प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला की पट्टिकाओं का भी अनावरण किया। इनमें रामागुंडम स्थित एनटीपीसी के 1600 मेगावॉट थर्मल पावर स्टेशन; रामागुंडम में उर्वरक संयंत्र को पुनः चालू करना; कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और मनोहराबाद-कोटापल्ल रेल लाइन की आधारशिला शामिल हैं।
- उन्होंने अदिलाबाद जिले में जयपुर स्थित सिंगरेनी कोलोरीज में 1200 मेगावॉट थर्मल पॉवर स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया।
4. ओड़िशा सरकार की बुनकरों के लिए नई योजना
- इस योजना के तहत जो बुनकर 20 वर्ष तक काम कर चुके हैं और जिनकी आयु 60 साल हो चुकी है, वैसे बुनकरों को प्रतिमाह 500 रुपये की सहायता दी जायेगी और जिन बुनकरों की आयु 80 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें 700 रूपये प्रतिमाह सहायता प्रदान की जायेगी।
5. मानव संसाधन विकास मंत्री ने आईआईटी रायपुर का उद्घाटन किया
- इस संस्थान के छात्रों के पहले बैच को डिग्री प्रदान करने के समय इसका स्वयं का परिसर होगा।
6. आईआरसीटीसी, मणिपुर सरकार के साथ मिलकर पर्यटन को देगी बढ़ावा
- इस एमओयू के मुताबिक दोनों ही पक्षों ने सहयोग के क्षेत्रों की तलाश कर संयुक्त पर्यटन उत्पादों के विकास की विस्तृत योजना बनाई है। दोनों ही पक्ष रेलवे और गैर रेलवे स्थानों पर विभिन्न खानपान और आतिथ्य आऊटलेट, बजट होटल और हस्तशिल्प दुकानों को खोलने और उनका प्रबंधन करने पर सहमत हुआ है।
7. आनंद सिन्हा बने IDFC बैंक के स्वतंत्र निदेशक
- उनकी नियुक्ति 1 अगस्त से प्रभावी मानी जायेगी।
- पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग राय उसके निदेशक मंडल में बैंक की प्रवर्तक कंपनी आईडीएफसी लिमिटेड के प्रतिनिधि थे। बैंक बोर्ड ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद दोनों पदों को लेकर ‘ हितों के किसी प्रकार के टकराव’ से बचने के लिए उन्हें बैंक के निदेशक मंडल से इस्फीता दे दिया है।
8. रियो ओलिंपिक 2016 में जिम्नैस्टिक के वॉल्ट इवेंट के फाइनल में पहुंची दीपा करमाकर
- प्रोडूनोवा में दो बार के प्रयास के बाद उन्होंने 14.850 का स्कोर बनाया और फ़ाइनल में जगह बनाई।
- सिमोन बाइल्स ने वॉल्ट में 16.050 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश किया हैं।
9. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल नहीं रहे
- कलिखो पुल साढ़े चार महीने तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने फरवरी 2016 से जुलाई 2016 तक मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली।
10. पूर्व ऑस्ट्रेलियन सर्फिंग चैंपियन बर्नार्ड फर्रेली का निधन
- उन्होंने 1964 में सिडनी स्थित मेनली बीच पर खेला गया पहला विश्व चैंपियनशिप ख़िताब जीता था।
- फर्रेली को 1985 में स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया। वर्ष 2007 में उन्हें कैलिफ़ोर्निया हंटिगटन बीच पर सर्फिंग वॉक ऑफ़ फेम में शामिल किया गया।
No comments:
Post a Comment