Friday, 12 February 2016

(click here to open.....)Daily Current Affairs 7th Feb 2016

1. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्ट फोन बाजार बना
भारत अमेरीका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्ट फोन बाजार बन गया। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई। अंतर्राष्ट्रीय शोध कंपनी स्ट्रैटेजी एनालिटिक्स के मुताबिक, वैश्विक स्मार्ट फोन बाजार का आकार 2015 के 1.5 अरब से बढ़कर 2017 तक 1.7 अरब हो जायेगा।
  • चीन, भारत और अमेरीका दुनिया के 3 सबसे बड़े स्मार्ट फोन बाजार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।
2. देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित शिक्षण संस्थान पुद्दुचेरी में
पुद्दुचेरी में स्थित श्री अरविन्दो इंटरनेशनल सेंटर फॉर एजुकेशन देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित शिक्षण संस्थान बन गया है।
  • अपने छत पर लगे सौर ऊर्जा संयत्र के माध्यम से यह संस्थान अपने खपत से तीन गुणा ज्यादा बिजली का उत्पादन करता है जिसका उपयोग डाइनिंग रूम, प्राइमरी स्कूल और लाइब्रेरी में किया जाता है। यह संस्थान सितम्बर 2014 से ही ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर है।
3. मोदी ने डिब्रुगढ में पेट्रोकेमिकल प्लांट का उद्घाटन किया
मोदी ने डिब्रुगढ में 10,000 करोड़ रुपए के पेट्रोकेमिकल प्लांट का उद्घाटन किया, जो कच्चे तेल की रिफाइनरी में प्लास्टिक के लिए कच्चा माल और वैक्स बनाने वाली यूनिट है।
  • ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर की परिकल्पना असम शांति प्रस्ताव के हिस्से के तौर पर की गई थी, जिस पर समझौता तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था और इसकी बुनियाद 2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रखी थी।
4. राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना सिक्किम में की गई
राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना गंगटोक सिक्किम में की गई।
  • राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान के लिए क्षेत्रीय केंद्र का उन्नयन किया जाएगा। 5 फरवरी 2016 को इसकी घोषणा ने दिल्ली में की गई। दो महीने में यह परियोजना पूरी की जाएगी।
  • सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्री ने जैविक खेती को बनाए रखने हेतु सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार की मदद करने का आश्वासन दिया है।
5.भारत ने यूरोपीय आण्विक जीवविज्ञान संगठन का एसोसिएट सदस्य देश बनने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारत ने यूरोपीय आण्विक जीवविज्ञान संगठन (ईएमबीओ) के एसोसिएट सदस्य देश का दर्जा हासिल करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे इस क्षेत्र में भारत और यूरोप के बीच वैज्ञानिक वार्ता और सहयोगात्मक अनुसंधान मजबूत करने में मदद मिलेगी।
  • जुलाई, 2015 में ईएमबीसी द्वारा सिंगापुर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद भारत यूरोपीय क्षेत्र से बाहर का अब ऐसा दूसरा देश बन गया है।
  • ईएमबीओ 1700 अग्रणी अनुसंधान कर्ताओं का एक संगठन है जो जीव विज्ञान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है।
  • संगठन का प्रमुख उद्देश्य प्रतिभाशाली अनुसंधान कर्ताओं को उनके अपने करियर के सभी चरणों में सहायता प्रदान करना और वैज्ञानिक जानकारी के आदान प्रदान को प्रोत्साहित करना है।
  • ईएमबीसी का एसोसिएट सदस्य देश बनने के बाद भारत में काम कर रहे अनुसंधान कर्ता अब ईएमबीओ के सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
6. चांद पर क़दम रखने वाले छठे इंसान का निधन
अमरीकी अंतरिक्ष यात्री एडगर मिचेल का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह चंद्रमा की सतह पर चलने वाले छठे अंतरिक्ष यात्री थे।
  • एडगर के परिवार वालों के मुताबिक़ फ़्लोरिडा स्थित वेस्ट पाम समुद्री तट के पास बीमार लोगों के लिए बने एक सेंटर में उनकी मौत हुई।
  • एडगर 1971 के अपोलो 14 मिशन के तीन सदस्यीय दल में शामिल थे और चंद्रमा की सतह पर उन्होंने नौ से भी ज़्यादा घंटे बिताए थे।
  • उन्होंने बाद में कहा था कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उन्हें दिव्य ज्ञान मिला था। उन्होंने अपना बाक़ी जीवन इंसानी दिमाग की गुत्थियों और उन घटनाओं के बारे में जानने में लगाया, जिसकी सहज व्याख्या मौजूद नहीं है।
7. 12वें दक्षिण एशियाई खेल का आगाज, 228 प्रतिस्पर्धाएं होंगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण एशियाई देशों के बीच ऐतिहासिक गठजोड़ की बात कहते हुए दक्षिण एशियाई खेलों के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया। पांच से 16 फरवरी, 2016 तक चलने वाले दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन गुवाहाटी और शिलांग में हो रहा है। यह पूर्वोत्तर भारत में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल महोत्सव है।
  • दक्षेस देश अर्थात अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका इन खेलों में हिस्सा लेंगे। सार्क देश दुनिया की कुल आबादी का 21 प्रतिशत हैं वहीं वैश्विक अर्थव्यवस्था में इन देशों की हिस्सेदारी 9.12 प्रतिशत के आसपास है।
  • इन खेलों के दौरान 23 खेलों में 228 प्रतिस्पर्धाएं होंगी। पदक तालिका के लिए कुल 228 स्वर्ण, 228 रजत और 308 कांस्य पदक दांव पर होंगे। 16 खेल गुवाहाटी में आयोजित किए जाएंगे।
  • खेलों का शुभंकर एक सींग वाला छोटा गैंडा ‘तिखोर’ तेज, शरारती, आधुनिक और खेलों में रुचि लेने वाला है। वह एक प्रेरक, दोस्त और शांति, प्रगति एवं समृद्धि का दूत है।
  • इन खेलों का थीम गीत ‘ई पृथ्वी एकोन क्रीडांगन, क्रीड़ा होल शांतिर प्रांगण’ विश्व प्रसिद्ध दिवंगत संगीतकार भूपेन हजारि का के स्वरों में है। इसका अर्थ है कि ‘यह पूरी दुनिया खेल का एक मैदान है और खेल शांति का प्रतीक हैं।’

No comments:

Post a Comment